IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले में क्या पार होगा 200 का आंकड़ा या फिर विकटों की होगी बारिश, जानें इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On July 9th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले में क्या पार होगा 200 का आंकड़ा या फिर विकटों की होगी बारिश जानें इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को करारी शिक्सत दी हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड (ENGLAND)  की टीम पलटवार करेगी या फिर भारतीय टीम अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखेगी। आइए इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट हम आपको बताते हैं-

ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पिच रिपोर्ट

Nottinghamshire County Cricket Club - Jobs at Trent Bridge

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और फाइनल मैच मैच ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में खेला जाएगा। यह मैदान साल 2012 में वेस्टइंडीज (WESTINDIES) और इंग्लैंड (ENGLAND) के मैच के बाद से यहां पर एक भी मैच नहीं खेला गया था। फिर लगभग 10 साल बाद 2021 में पाकिस्तान (PAKISTAN) और इंग्लैंड यहां पर भिड़ते नजर आए थे।

अब एक बार फिर लंबे अंतराल के बाद यहां पर भारत और इंग्लैंड का मैचस खेला जाने वाला हैं। लॉर्ड्स या ओल्ड ट्रैफर्ड के विपरीत, ट्रेंट ब्रिज की पिच हरे रंग की नहीं है। अक्सर, नॉटिंघम की पिच भूरे रंग की होती है और सपाट रहती है। सामान्य तौर पर, इस स्थल पर 3 प्रारूपों में उच्च स्कोर काफी सामान्य हैं।

इसलिए, हम ट्रेंट ब्रिज में एक वास्तविक अच्छे बल्लेबाज के समय की उम्मीद कर सकते हैं और स्पिनरों को भी पिच की अंतर्निहित धीमी गति के कारण यहां एक भूमिका निभानी पड़ सकती है। इस मैदान में 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें 7 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार गेंदबाजी करने वाली टीम यहां पर जीती हैं।

भारत और इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11

Image

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार

Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,