भारतीय टीम के 3 युवा खिलाड़ी जो लम्बे अर्से से कर रहे हैं डेट, साल 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे 7 फेरे

By Satyodaya Media On April 22nd, 2022
भारतीय टीम

भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने जबरदस्त प्रदर्शन से दुनियाभर में सुर्खियां बटोरते हैं। इनकी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ पर्सनल मुद्दे भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। भारत देश में क्रिकेट की दीवानगी का असर हर उम्र के लोगो पर दिखाई देता है। ऐसे में इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों के बारे में जानने की दिलचस्पी हर क्रिकेट प्रेमी के मन में होती है।लोग क्रिकेट और उनसे जुडी ख़बरों में काफी रूचि रखते हैं। इसमें सबसे पहले नंबर पर आता है Cricketers के अफेयर से जुडी हुई खबरे।

लाखों महिला फैंस के टूटेंगे दिल ,जब ये Cricketers लेंगे सात फेरे !

मौजूदा भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी है, ये खिलाड़ी मैदान पर अपने हुनर से लोगों के दिलों में राज करते हैं। इसके अलावा अपने स्टाइलिश अंदाज से लड़कियों का ध्यान भी अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। बता दें क्रिकेट जगत में कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) हैं जिनके रिलेशनशिप की चर्चा काफी लम्बे समय से चल रही है।

यह सभी भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स को डेट कर रहे हैं। लेकिन बहुत से खिलाड़ियों के रिश्ते तो शादी में तब्दील होने वाले हैं। तो चलिए आज हम आपको भारतीय टीम के 3 ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं जो जल्द ही शादी करने वाले हैं।

ये 3 भारतीय टीम के खिलाड़ी 2022 में रचा सकते हैं शादी !

केएल राहुल –

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ रिलेशन में हैं। आथिया दिग्गज अभिनता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। इन दोनों का रिश्ता सबके सामने भी आ चुका है और दोनों खुलकर इसे स्वीकार कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने भी खुलकर इस मामले पर बात की थी।

बता दें हाल ही में आईपीएल के एक मुकाबले में उन्हें केएल राहुल का समर्थन करते हुए भी देखा गया था। खास बात यह थी की उस दिन राहुल के बल्ले ने उनका साथ नहीं दिया और वो 0 रन पर आउट हो गए। राहुल अब भारतीय टीम में बड़ा नाम बन चुके हैं। करियर में सेट होने के बाद अब राहुल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ऋषभ पंत –

मौजूदा समय में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस साल शादी कर सकते हैं। पंत ईशा नेगी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशन में हैं। वो टीम इंडिया में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुके हैं। पंत ने गाबा के मैदान में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था।वही श्रीलंका के साथ खेले गए टेस्ट मैच में भी उनका जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला था।

पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं पर वनडे और टी-20 में उन्होंने अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि पंत तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं।ऐसे में ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं की वो इस साल अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ घर घर बसा सकते हैं।

ईशान किशन –

Team India के बाएं हाथ के वीकटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने लुक्स से लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर ईशान खूब ऐक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फालोइंग भी जबरदस्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईशान किशन अदिति हुंडीया नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

अदिति पेशे से मॉडेल है और साल 2017 में मिस इंडिया कॉम्प्टीशन में भाग ले चुकी है। भारतीय टीम का ये सितारा अदिति पर अपना दिल हार चुका है, इन दोनों के अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब रहते हैं। अदिति अक्सर ही ईशान के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा करती हैं।

Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम,