5 भारतीय खिलाड़ी जिनके शादी के बाद भी रहे दूसरी लड़कियों से अफेयर, लिस्ट में 2 पूर्व कप्तान का भी नाम भी शामिल

By Aditya tiwari On September 2nd, 2022
5 भारतीय खिलाड़ी जिनके शादी के बाद भी रहे दूसरी लड़कियों से अफेयर, लिस्ट में पूर्व कप्तान का भी नाम भी शामिल

भारतीय टीम के कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अफेयर रखा था जिसके चलते वे सुर्खियों में बने रहे. वैसे तो क्रिकेट का ग्लैमर और बॉलीवुड से पुराना नाता रहा ही है ऐसे में लिहाजा क्रिकेटरों के अफेयर की चर्चा आम है. तो आइये जानते है इस लेख के जरिये की कौन है  वह 5 भारतीय खिलाड़ी जो शादी हो जाने के बावजूद भी अफेयर में रहे थे. कुछ खिलाड़ियों ने तो अपने दूसरे अफेयर के चलते अपनी पहली पत्नी को  तलाक दे दिया था.

1. मोहम्मद अज़हरुद्दीन(MOHAMMAD AZHARUDDIN)

भारतीय टीम खिलाड़ी मोहम्मद अजरूद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (MOHAMMAD AZHARUDDIN) की दो शादियों की चर्चा हमेशा ही होती आई है. उन्होंने पहले नौरीन से शादी की थी जिनके साथ उनके दो बेटे भी थे लेकिन बाद में  उनका अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिलजानी से चल गया.

साल1996 में अभिनेत्री संगीता बिलजानी से शादी करने के  चक्कर में उन्होंने अपनी  पहली पत्नी को तलाक दे दिया था.

आपको बता दे की एक समय सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा रुतबा कायम रखने वाले भारतीय टीम के कप्तान अजहरुद्दीन फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगने के कारण  भारतीय क्रिकेट से बाहर कर दिए गये थे फिक्सिंग के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर बैन लगा दिया था. मैच फिक्सिंग में नाम आने के कारण  मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने करियर में मात्र 99 टेस्ट मैच ही खेल पाये.

2. विनोद कांबली(VINOD KAMBLI)

भारतीय टीम के खिलाडी विनोद कांबली अपने विवाद की  कहानियों के लिए प्रसिद्ध है और यह उनमें से एक है. पहले कांबली ने अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस से 1998 में शादी की थी लेकिन बाद में उनका अफेयर  पूर्व मॉडल एंड्रिया हेविट से चल गया और उन्होंने उनसे शादी भी कर ली.

एक समय पर लोगो का मानना था कि उनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा प्रतिभा है लेकिन वो अपने व्यवहार के चलते भारतीय टीम से कई बार बाहर कर दिए गये  थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हुए हैं

3.सौरव गांगुली(SOURAV GANGULI)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली(SOURAV GANGULI) और बॉलीवुड की अभिनेत्री नगमा के बीच अफेयर की चर्चा काफी सुर्खियों में रही थी. दोनों के रिश्तों को लेकर  तरह-तरह की बातें सुनने को मिल जाया करती थी. दोनों के बीच अफेयर काफी लंबे समय तक रहा था.

इंडिया (INDIA) टीम के लिए खेलते हुए साल 2000 के दौरान सौरव गांगुली अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे थे।

इसी दौरान नगमा और सौरव  के बीच रिलेशनशिप शुरू हो गई.हलाकि दोनों का रिश्ता  लंबे वक्त तक जरूर रहा लेकिन दोनों ने कभी इस बात को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया.इसके बाद  सौरव की पत्नी को भी इस बात का एहसास हुआ था जिसके बाद उन्होंने सौरव से अलग होने का मन बना लिया था.

4. जवागल श्रीनाथ(JAWAGAL SRINATH)

भारतीय टीम के  तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने पहले ज्योत्सना से शादी की थी लेकिन माधवी पतरावली नामक पत्रकार से शादी करने के लिए उन्होंने ज्योत्सना को  तलाक दे दिया. इसके श्रीनाथ और माधवी ने 2008 में शादी कर ली थी. पहली शादी होने के बावजूद श्रीनाथ का अफेयर माधवी पतरावली से काफी समय तक चला.

आपको बता दें कि 2003 विश्वकप में जवागल श्रीनाथ ने भारतीय टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी और भारत को उस विश्व कप में लगातार 8 जीत दिलाने में अपना एक बड़ा योगदान दिया था. श्रीनाथ ने भारतीय टीम के लिए 67 टेस्ट मैच व 229 वनडे मैच खेले. जिसमे श्रीनाथ ने टेस्ट में 236 व वनडे में 315 विकेट लिए है.

5. मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI)

इंडिया(INDIA) टीम में वर्तमान समय के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) भी अफेयर के विवाद से खुद को बचा नहीं पाए.साल 2018 में  शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी लड़कियों से नाजायज संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया था और साथ ही उनकी पत्नी हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर शमी पर घरेलू हिंसा और अटेम टू मर्डर जैसे गंभीर आरोप लगाये थे.
आपको बता दें की पुलिस और मीडिया को अपना मामला साबित करने के लिए उनकी पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ मोहम्मद शमी के अपनी कथित बातचीत के कई स्क्रीनशॉट जारी किए थे. इंडिया(INDIA) टीम के खिलाडी शमी और हसीन जहां की शादी 7 अप्रैल 2014 को हुई थी इसके बाद साल 2015 में इन दोनों की एक बेटी भी हुई थी हालाकि मौजूदा समय में शमी और हसीन जहां बिना तलाक लिए कुछ सालो से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं.

 

Tags: जवागल श्रीनाथ, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, मोहम्मद शमी, विनोद काबली, सौरव गांगुली,