T20 World Cup जीतने के लिए भारतीय टीम को करने होंगे टीम में 3 बड़े बदलाव, दिग्गजों को दिखाना होगा बाहर का रास्ता

एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में भारतीय टीम लगातार दो मैच हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने अब कई सारे सवाल खड़े हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब ज्यादा समय भी नहीं है। 23 अक्टूबर 2022 को भारत का पहला मैच पाक के खिलाफ होने वाला है। एशिया कप में हार के बाद टीम इंडिया अभी एक्शन में होगी। टीम इंडिया को यदि वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतना है तो तीन बदलाव करने पड़ेंगे।
ऋषभ पंत की छुट्टी
अगर भारत को t20 वर्ल्ड कप जीतना है तो ऋषभ पंत को हटाना पड़ेगा। ऋषभ पंत की बात करें तो t20 फॉर्मेट में लो खेलने लायक नहीं नजर आ रहे हैं। इसीलिए टी-20 वर्ल्ड कप से उन को बाहर करके दिनेश कार्तिक को टीम में एंट्री देना ज्यादा सही होगा। ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बेहतरीन है लेकिन टी-20 क्रिकेट में वह उतने असरदार खिलाड़ी साबित नहीं हो पाए, जितने की दिनेश कार्तिक हैं।
कार्तिक एक बहुत अच्छे फिनिशर हैं और वह माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। विकेटकीपिंग और बल्ले दोनों में ही वह बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। कार्तिक ने हाल ही में फिनिशर के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। उन्हें एशिया कप के लगातार दो मैचों में आराम देना कई लोगों के लिए बहुत ही हैरानी वाली बात थी।
केएल राहुल को टीम से आउट करना
t20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा करने के लिए भारत की टीम को केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी करनी ही पड़ेगी क्योंकि वह इस समय अपने फॉर्म में नहीं है वह एशिया कप में पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हो चुके हैं। केएल राहुल का इतनी जल्दी फ्लॉप होना बड़ी बात है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए केएल राहुल को आउट करके संजू सैमसन को बतौर ओपनिंग के लिए खड़ा करना जरूरी है। संजू इस तरह के छक्कों की हिटिंग करते हैं। उनके जैसे बल्लेबाजी बहुत कम लोग के पास है।
भुवनेश्वर कुमार को हटाना जरूरी
t20 वर्ल्ड कप में अगर भुवनेश्वर कुमार की बात करें,तो वह इस लायक नहीं दिख रहे हैं कि वह t20 वर्ल्ड कप खेल पाए एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने जीती हुई बाजी को हरा दिया। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 14 रन देकर भारत की हार को लगभग तय कर दिया था,जिसके बाद उनका t20 वर्ल्ड कप में खेलना अब सही दिखाई नहीं दे रहा है। टीम इंडिया को यदि t20 वर्ल्ड कप में जीतना है तो भुवनेश्वर कुमार को इस लिस्ट से बाहर करना पड़ेगा। उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को लाना पड़ेगा।
Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन,