IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के टी20 सीरीज में भारत के इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, क्या बनेंगे टीम की जीत के हीरो ?

रविचंद्रन अश्विनः भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने कल 27 जुलाई को वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 119 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी-20 सीरीज की हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
इस सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भी खेलते दिखाई देंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जाएगा। भारतीय टीम के तीन बड़े खिलाड़ी जो इस सीरीज का हिस्सा हैं, फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने में कोई कमीं ना रखें। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) भारत के टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के बाद से एक भी बार भारतीय टीम के लिए खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। अश्विन सिर्फ इंग्लैंड दौरे के टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे, उसके बाद वो किसी भी सीरीजों में भारत का हिस्सा नहीं थे।
रविचंद्रन अश्विन कोरोना के चलते लेट से इंग्लैंड पहुंचे थे। ठीक हो जाने के बावजूद भी अश्विन को एक मात्र टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे। क्योंकि टीम ने अपने टॉप गेंदबाज को बाहर रखा था। अश्विन वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा बने हैं।
यह सीरीज पूरे पांच मैच की हैम, फैंस यही उम्मीद लगा रहे हैं कि रविचंद्रन अश्विन को इस टी-20 सीरीज में मौका मिले। अश्विन इस साल आईपीएल के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंद और बल्ले दोनों से शानदार नजर आए थे। टीम मैनेजमेंट को अश्विन के अनुभव को देखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहिए। आगामी टी-20 विश्व कप में अश्विन बड़ी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
2. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज का हिस्सा थे, मगर चोट के चलते वह बाहर हो गए थे। टी-20 सीरीज में रविंद्र जडेजा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड दौरे में जडेजा खेलते हुए नजर आए थे। यहां उनका प्रदर्शन अच्छा ही था। मगर एक सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर के रूप में हम रविंद्र जडेजा की काबिलियत और देखना चाहते हैं।
भारतीय टीम में इस वक्त हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा ऑलराऊंडर के रूप में उभरते हुए नजर आ रहे हैं। रविंद्र जडेजा के रूप में भारत के पास एक अनुभवी ऑलराऊंडर हैं, जो विश्व कप जैसे बड़े मंच पर 2019 जैसा कारनामा करके दिखा सकें। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज से रविंद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी से काफी ज्यादा उम्मीद हैं।
3. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आईपीएल के इस सीजन से अपने वापसी के झंडे टीम में गाड़ दिए हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल के बाद से ही भारत के हर टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक को टीम मैनेजमेंट फिनिशिंग के लिए तैयार कर रहे हैं।
दिनेश कार्तिक के रूप में इस वक्त ऐसा फिनिशर नजर आ रहा हैं जो भारत को ना सिर्फ दबाव की स्थिति से बाहर निकालें बल्कि मैच भी जीतवाए। दिनेश कार्तिक को वापस से शानदार फॉर्म में देखकर फैंस की उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज से यही उम्मीद रहेगी की दिनेश कार्तिक अपना शानदार फॉर्म दिखाते हुए भारत की जीत में भूंमिका निभाए।
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा,