जब टेस्ट मैच की पारी में सभी 11 भारतीय टीम के खिलाड़ी बन गए थे गेंदबाज, जानें इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी

By Twinkle Chaturvedi On July 21st, 2022
एक टेस्ट मैच की पारी में सभी 11 भारतीय टीम के खिलाड़ी बन गए थे गेंदबाज, जानें इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी

क्रिकेट के मौदान में गेम पलट जाए इसका अंदाजा कभी किसी को नहीं रहता हैं। बल्लेबाज हो या गेंदबाज अपने शानदार खेल से कभी भी विरोधी टीम को पटखनी करने की काबिलियत रखते हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत (INDIA) को काफी ज्यादा घातक गेंदबाज मिले हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्तमान में सबसे घातक गेंदबाजी यूनिट मानी जाती हैं। लेकिन कोई दिन ऐसा रहता हैं जब गेंदबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहते हैं।

आज हम आपको भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक ऐसे इतिहास के बारे में बताने वाले हैं जहां भारतीय गेंदबाजी यूनिट विरोधी टीम को ऑलआऊट करने में नाकामयाब रही थी। और इसके उपरांत टीम को सभी पॉर्ट टाइम बॉलरों को इस्तेमाल करना पड़ा था। आज हम आपको उस कहानी से रूबरू कराने वाले हैं जिस मैच में भारत के 11 खिलाड़ियों को विकेट लेने के लिए मैदान में उतरना पड़ा था।

भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों ने एक साथ की थी गेंदबाजी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  ही नहीं हर देश की गेंदबाजी यूनिट अगर कभी विकेट चटकाने में या अच्छी गेंदबाजी करने में विफल रहती हैं तो उनकी जगह पर पॉर्ट टाइम गेंदबाजों को बुलाया जाता हैं। कभी-कभी पॉर्ट टािम गेंदबाज मैच का रूख बदलने में कामयाब रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह किस्सा सुना हैं जब टीम के 11 खिलाडियों को गेंदबाज बनके मैदान में उतरना पड़ा हो।

यह बात भारतीय टीम से जुड़ी हुई, भारत वेस्टइंडीज के साथ मैच खेली रही थी। तब वेस्टइंडीज को ऑलआऊट करने के लिए भारत के हर खिलाड़ी को मैदान में गेंदबाज बनके उतरना पड़ा था। यह बात साल 2002 की हैं, जब सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम के 11 खिलाड़ी गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। भारत (INDIA) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के बीच एंटीगुआ में मैच खेला जा रहा था।

जिसमें भारत की प्लेइंग 11 जवगाल श्रीनाथ (JAVGAL SRINATH), आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA), जहीर खान (ZAHEER KHAN), सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY), सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR), अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE), वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN), शिव सुंदर दास (SHIV SUNDAR DAS), राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) से लेकर वसीम जाफर (WASIM JAFFER) और विकेटकीपर अजय रात्रा (AJAY RATRA) को भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। दिलचस्प बात यह थी की भारत के पॉर्ट टाइम गेंदबाजों ने 6 विकेट अपने नाम किए थे।

भारत के इन बल्लेबाजों को करनी पड़ी थी गेंदबाजी

साल 2002 में भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज भी गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में वीवीएस लक्ष्मण के 130 और अजय रात्रा के 115 रनों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 513 रन बनाए थे।

इसके बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बारी थी, खराब शुरूआत से उबरकर वेस्टइंडीज ने शानदार तरीके से रन बनाने शुरू किया। वेस्टइंडीज की टीम इस तरह क्रिज पर टिकी थी की भारत विकेट प्राप्त ही नहीं कर पा रही थी। वेस्टइंडीज 4 विकेट के नुकसान पर 196 के स्कोर पर थी। इसके बाद भारत के पॉर्ट टाइम गेंदबाजों ने जलवा दिखाना शुरू किया।

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अजय रात्रा, वीवीएस लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पॉर्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। इस तरह सौरव गांगुली ने टीम के हर खिलाड़ी को गेंदबाज बना दिया था। बाद में दोनों देशों के बीच खेला गया यह टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली,