IND vs WORLD 11: आजादी के अमृत महोत्सव में होने वाले मैच में भारतीय टीम की यह प्लेइंग 11 करेगी वर्ल्ड 11 से सामना

By Twinkle Chaturvedi On July 22nd, 2022
IND vs WORLD 11: आजादी के अमृत महोत्सव में होने वाले मैच में भारतीय टीम की यह प्लेइंग 11 करेगी वर्ल्ड 11 से सामना

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलती नजर आने वाली हैं। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम अलग-अलग देशों से चुने गए प्लेइंग 11 के साथ खेलती नजर आने वाली हैं। भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारत और वर्ल्ड 11 के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन करने की तैयारी कर रही हैं।

यह मैच 22 अगस्त 2022 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM) में आयोजित होगा। इस मैच में विश्व भर के बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती हैं, आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

भारत और वर्ल्ड 11 के बीच महामुकाबले में यह खिलाड़ी होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। भारत सरकार इन कार्यक्रमों में क्रिकेट को भी शामिल किया हैं। यह बात हम सब जानते हैं भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को नीली जर्सी में खेलते हुए देखना किसी त्योहार से कम नहीं होता हैं। ऐसे में भारत और वर्ल्ड 11 के बीच होने वाले मैच के लिए सभी क्रिकेट प्रशंसक और पूरा देश काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा हैं।

इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में भारत के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होते नजर आएंगे। भारत के प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों के शामिल होने की खबर है।  इस मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ही भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं केएल राहुल (KL RAHUL), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV), ऋषभ पंत (RISHABH PANT), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) भारत की बल्लेबाजी क्रम को बड़े मंच में चमकाते नजर आएंगे।

गेंदबाजी क्रम में मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), युजवेंद्र चहल (YUZI CHAHAL) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) अपना शानदार खेल दिखाते नजर आएंगे। रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ऑलराऊंडर की भूमिका में पना दम दिखाते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।

विराट कोहली और केएल राहुल के शामिल होने पर बना हुआ हैं संशय

भारतीय टीम 18 अग्सत से जिम्बाब्वे का दौरा शुरू करने वाली हैं, जहां टीम 3 वनडे मैच खेलेगी। 22 अगस्त को इस दौरे का आखिरी मुकाबला हैं। इस दौरे का शेड्यूल जारी हो गया हैं। लेकिन टीम की घोषणा अभी तक नहीं हुई हैं। इस दौरे में केएल राहुल (KL RAHUL) के कप्तान बनने की खबर सामने आ रही हैं।

इस दौरे के बाद भारतीय टीम सीधा एशिया कप का हिस्सा बनेगी, इसलिए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो अभी वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हैं उनकी भी इस दौरे में शामिल होने की खबर आ रही हैं। अगर केएल राहुल और विराट कोहली जिम्बाब्वे दौरे में रहेंगे तो वो आजादी के अमृत महोत्सव में होने वाले मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे। यह सब साफ तभी हो पाएगा जब जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की घोषणा होगी।

 

Tags: आजादी का अमृत महोत्सव, भारत बनाम वर्ल्ड 11, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,