IND-W vs ML-W T20: महिला एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका के बाद अब मलेशिया को 30 रन से हराया

By Akash Ranjan On October 3rd, 2022
IND-W vs ML-W T20: महिला एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका के बाद अब मलेशिया को 30 रन से हराया

महिला एशिया कप (Womens Asia Cup 2022) में भारतीय महिला टीम (India women’s national cricket team) ने अपना दूसरा मैच आज के खिलाफ यानी 3 अक्टूबर को बांग्लादेश के सिलहट बाहरी क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet Outer Cricket Stadium, Sylhet) में दोपहर 1 बजे से मलेशिया के खिलाफ खेला। इस मैच में मलेशिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में मलेशिया की टीम 5.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना कर खेल ही रही थी कि बारिश ने दस्तक दे दी। और भारतीय महिला टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 30 रन से मैच जीत लिया। महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।

भारत की पारी, 20 ओवर में 181-4

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरूआत ज़बरदस्त रही। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 69 रन मेघना ने बनाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 46 और ऋचा घोष ने 19 गेंद में 33 रन की पारी खेली। मलेशिया के लिए कप्तान दुराईसिंघम और नूर दानिया ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा।

मलेशिया की पारी, 5.2 ओवर में 15-2

भारत के 181 रन के जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुक गया है। मस 14 और इल्सा एक रन बनाकर खेल रही हैं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद बारिश इतनी तेज़ उठी की रुकने का नाम नहीं लिया।

भारत ने मलेशिया को 30 रन से हराया

बारिश नहीं रुकने के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकाला गया और भारत ने मलेशिया को 30 रन से हरा दिया है। भारत के 181 रन के जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत ने 30 रन से मैच जीत लिया। महिला एशिया कप में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया था।

Tags: भारतीय महिला टीम, महिला एशिया कप, सिलहट बाहरी क्रिकेट स्टेडियम,