IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच या मिलेगी हार, तो क्या तब भी सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत?

जिम्बाब्वे

टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) की टीम से 6 नवंबर रविवार को होगा। भारत का यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। मालूम हो कि भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच भी इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। जिसमे भारत ने जीत हासिल की थी।

जिस वजह से भारतीय खेमे में उम्मीद जगी है कि भारत ग्रुप स्टेज का अंत भी जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ जीत से ही करेगा। लेकिन अगर भारत यह मैच जिम्बाब्वे से हार जाता है या फिर मैच बारिश के वजह से रद्द हो जाता है तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण क्या बनेगा, आइए इस लेख में समझते हैं।

यह भी पढ़ें : IND vs ZIM : आख़िरी लीग मैच में भारत और जिम्बाब्वे मेलबर्न की पिच पर होगी आमने सामने, बल्लेबाज़- गेंदबाज़ किसे मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर बारिश हुई तो क्या होगा?

वैसे तो मौसम एक्सपर्ट्स यह बता रहे हैं कि भारत-जिम्बाब्वे मैच में बारिश होने की सम्भावना कम है, लेकिन अगर फिर भी इस मैच में बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है तो भारत और ज़िम्बाब्वे को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।

एक अंक से भारत 5 मैचों में 7 अंक प्राप्त कर लेगा, और 7 अंकों के साथ भारत आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा। साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका भी अपना अगला मैच नीदरलैंड्स से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश पा सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर भारत हारा तो क्या होगा?

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लय में नज़र आ रही है, जीत के लिए टीम को लड़ते हुए देखा गया है। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है। ऐसा भी हो सकता है कि जिम्बाब्वे भारत को हरा दे, तो ऐसे में क्या होगा। अगर जिम्बाब्वे भारत से जीतता है, तो पाकिस्तान का भी चांस सेमीफाइनल में बन सकता है बशर्ते उनका नेट रनरेट भारत से बेहतर हो।

पाकिस्तान अपना अगला मैच बंग्लादेश से खेलेगा। इस समय भारत ग्रुप की टाॅप टीम बनी हुई है। भारत के 4 मैचों में 6 अंक हैं और मजे की बात यह है कि भारत का नेट रनरेट प्लस में है। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका 5 अंकों के साथ बनी हुई है।

अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने-अपने आखिरी मैच जीत जाते हैं, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश पा जायेंगे। भारत या दक्षिण अफ्रीका के हारने पर ही पाकिस्तान का चांस बनता है नहीं तो उनको अपना बोरिया-बिस्तर बांधना होगा।