IND vs ZIM: रेजिस चकाबवा ने इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार, कहा- “हम अधिक रन बनाना चाहते थे”

रेजिस चकाबवाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान 161 रन बना पाई थी। भारतीय टीम ने 25.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति कर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। जिम्बाब्वे की टीम इस हार के बाद सीरीज हार चुकी हैं।
हम अधिक रन बनाना चाहते थे- रेजिस चकाबवा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा मैच में जिम्बाब्वे भारत की बल्लेबाजी में अच्छी नजर आ रही थी, अगर एक या दो विकेट और गिरते तो शायद भारत के लिए मुसिबत हो सकती थी। लेकिन संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की नाबाद 43 रनों की पारी ने भारत को मैच जीतवा दिया हैं।
जिम्बाब्वे बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारत के लिए उत्साहित थी लेकिन भारत के खिलाफ टीम अब सीरीज हार चुकी हैं। हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा (REGIS CHAKABVA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
“मैदान में हमारी वास्तव में अच्छी लड़ाई थी। हमने पिछले कुछ मैचों में शुरुआती विकेट लेने के लिए संघर्ष किया है और हमने आज ऐसा ही किया। हम बोर्ड पर रनों के शॉट गिर गए। अंत में हमारे निष्पादन में थोड़ी कमी आई, और हम अधिक रन बनाना चाहते हैं। गेंदबाज चार्ज करते हुए बाहर आए और उन्होंने उनकी लेंथ पर हिट करने की कोशिश की।”
भारत के सामने गेंद और बल्ले दोनों से कमजोर पड़ रही जिम्बाब्वे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के दो मैच खत्म हो चुके हैं। इन दो मैचों में हमने देखा हैं कि जिम्बाब्वे भारत के आगे गेंद और बल्ले दोनों से ही कमजोर दिखाई पड़ रही हैं। दूसरे वनडे में भी रेजिस चकाबवा की जिम्बाब्वे 161 रन के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम को ऊंचे स्कोर तक ले जाने में असक्षम साबित हुआ।
भारत की पारी में विकटें जरूर गिरे लेकिन अगर लक्ष्य बड़ा होता तभी भारत को दिक्कत होती। सामने 162 रनों का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान सा ही था। रेजिस चकाबवा की जिम्बाब्वे टीम अब यहां से सीरीज का अंत अच्छा करने की ओर जाना चाहेगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 अगस्त को होगा।
Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, रेजिस चकाबवा,