IND vs ZIM: सेमीफइनल का टिकट कन्फर्म करने के लिए भारत का सामना जिम्बाब्वे से, जानें कब कहाँ कितने बजे और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

By Akash Ranjan On November 5th, 2022
भारत

टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए भारत रविवार, यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में (MCG) अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से भिड़ेगी। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

सेमीफइनल के अपने टिकट को कन्फर्म कराने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वरना वैसे भी इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अपसेट का टूर्नामेंट साबित हुआ है। ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: भारत के खिलाफ विस्‍फोटक पारी खेलने वाले लिटन दास को मिला ख़ास ईनाम, विराट कोहली ने गिफ्ट की अपनी सबसे कीमती चीज़

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कब खेला जाएगा?

रविवार 06 नवंबर को भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े एक बजे भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला शुरू होगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?

स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

डिजनी हॉट स्‍टार के माध्‍यम से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।

IND vs ZIM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Tags: टी20 वर्ल्ड 2022, भारत बनाम जिम्बाब्वे, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड,