IND vs ZIM: रोहित शर्मा सेमीफाइनल पक्का करने चलेंगे खुराफाती चाल इन 3 खिलाड़ियों पर लटकेगी तलवार, जानें पूरी डिटेल्स

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में सुपर-12 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत (INDIA) जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ मेलबर्न (MELBOURNE) में 6 नवंबर को खेलने वाली हैं। यह वहीं मैदान हैं जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारत अपना पिछला मुकाबला बांग्लदेश (BANGLADESH) से 5 रनों से जीत कर आ रही हैं इस जीत से भारत पांइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में हैं लेकिन टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना बेहद अहम हैं।
साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) इस वक्त टीम इंडिया के रास्ते में आने के लिए पीछे खड़ी हुई हैं। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा गेंद और बल्ले से शानदार खेल देखा गया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी रोहित शर्मा की टीम को यह फॉर्म बरकरार रखना होगा। जीत के बाद भारत बदलाव के पीछे शायद ही जाए लेकिन रोहित शर्मा इन 3 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़े- टी20 विश्व कप में अभी भी पाकिस्तान टीम और भारत के बीच हो सकता है फाइनल मुकाबला, बना रहा है कुछ ऐसा समीकरण
1. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन अब तक वर्ल्ड कप में उनका जादू चलते हुए नजर नहीं आया हैं। अश्विन को टीम में जगह उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में एक गहराई मिल जाएगी इसलिए रखा गया हैं, लेकिन यह अब तक होता हुआ नजर नहीं आया हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए विनिंग रन मारने के बाद अश्विन ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ एक फिनिशिंग पारी खेली हैं। लेकिन अश्विन गेंद से और भी ज्यादा महंगे हैं उन्होने 4 मैचों में 3 विकेट लिए हैं। युजवेंद्र चहल जो आस्ट्रेलिया में घातक स्पिनर हो सकते हैं उन्हें मौका नहीं मिला हैं। रोहित शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ अश्विन की जगह पर युजवेंद्र चहल के साथ नजर आ सकते हैं।
2. दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक को टीम में एक फिनिशर के तौर पर रखा गया हैं जिस पर वो वर्ल़्ड कप में बुरी तरह फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक अब तक 4 मैचो में सिर्फ 14 रन ही बना पाए हैं। वह एक लय में तो नजर आते हैं लेकिन अपना विकेट गंवा बैठते हैं।
अब तक भारत को इस वर्ल्ड कप में उनकी बहुत जरूरत पड़ी हैं लेकिन वो उन पर खड़े नहीं हुए हैं। ऋषभ पंत भारत के युवा खिलाड़ी इस वक्त बाहर बैठे हैं, जिन्हें अब दिनेश कार्तिक की जगह पर जगह मिल सकती हैं। रोहित शर्मा ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ खिलाते हुए नजर आ सकते हैं।
3. अक्षर पटेल
अक्षर पटेल वह भी टीम में अब तक एक ऑलराऊंडर जैसी भूमिका नहीं निभा पाए हैं। मिले मौकों पर बल्ले से उन्होने निराश ही किया हैं। अश्विन को एक मैच में नहीं खिलाया गया था जिसके बाद उनकी टीम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी हुई थी।
अब अक्षर की जगह पर वापस से दीपक हुड्डा के नजर आने की उम्मीद नजर आ रही हैं। दीपक हुड्डा को जब मौका मिला था तो वो शून्य के स्कोर पर आऊट हो गए थे जिसके बाद उन्हें ड्राप कर दिया गया था। रोहित शर्मा इस मैच में दीपक हुड्डा को वापस से प्लेइंग 11 में ले सकते हैं।
Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दीपक हुड्डा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा,