IND vs ZIM: दीपक चाहर को मैदान पर वापस देख दीवानी हुई महिला फैंस, किसी तरह बचकर निकले वहां से तेज गेंदबाज

By Akash Ranjan On August 19th, 2022
IND vs ZIM: दीपक चाहर को मैदान पर वापस देख दीवानी हुई महिला फैंस, किसी तरह बचकर निकले वहां से तेज गेंदबाज

लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने धमाकेदार अंदाज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। दीपक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले के जरिए टीम इंडिया में वापसी की। वहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज को लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर देख फैंस तो फैंस जिम्बाब्वे की लड़कियां भी खुशी से झूम उठीं। इतना ही नहीं लड़कियों ने गुरूवार को खेले गए मुकाबले के बाद इस तेज गेंदबाज का पीछा ही नहीं छोड़ा।

महिला फैंस के साथ दीपक ने ली तस्वीरें

ज़िम्बाव्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम। मैच खत्म होने के बाद दीपक चाहर (Deepak Chahar) वहां मौजूद दर्शकों से मिल रहे थे, जिसमें महिला फैंस भी शामिल थीं। इस दौरान कुछ लड़कियों ने उन्हें घेर लिया। सभी लड़कियों ने इस तेज गेंदबाज के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और जमकर सेल्फी भी ली। बता दें कि पहले वनडे में दीपक चाहर ने धमाकेदार वापसी करते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दीपक चाहर ने की शानदार वापसी

चाहर बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से बाहर थे। इसके बाद उन्हें पीठ में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2022 से बाहर होना पड़ा। उन्हें न तो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला और न ही इंग्लैंड के खिलाफ।

आईपीएल के बाद भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह चोट के चलते खेल नहीं पाए। छह महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद उनकी वापसी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबला खेलकर हुई। जहां उन्होंने टीम के लिए 7 ओवरों में 3 विकेट लिए। बता दें कि दीपक चाहर (Deepak Chahar) फिलहाल यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए रिजर्व में शामिल हैं।

Tags: ज़िम्बाव्वे और भारत, दीपक चाहर,
Exit mobile version