भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।
टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में सीरीज से पहले ही हाथ धो बैठी रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) की अगुवाई वाली ये टीम तीसरे मैच में अपनी साख बचाने के लिए उतरने वाली है। आइए जानते इस मैच में जिम्बाब्वे किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकती है।
भारत के खिलाफ आखिरी मैच में जिम्बाब्वे लगाएगी एड़ी चोटी का ज़ोर
बात की जाए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की तो भारत से पहले बांग्लादेश को वनडे सीरीज में मात देने के बाद इस टीम के हौसले बुलंदियों पर थे। लेकिन टीम इंडिया से सामना होने के बाद उन्हें अपनी कमियों का अंदाजा बखूबी हुआ होगा। अबतक हुए दोनों ही मैचों में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम ने निराश किया है। क्योंकि संयुक्त रूप से टीम पहले और दूसरे मैच में क्रमश: 190 और 161 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे के मुख्य खिलाड़ी सिकंदर रजा (Sikandar Raza), इनोसेन्ट काया (Innocent Kaia) और खुद कप्तान रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) भारत के खिलाफ बेरंग नजर आए हैं। लेकिन इसके बावजूद आखिरी वनडे मैच में जीत हासिल कर मेजबान टीम सीरीज को एक अच्छी याद के साथ खत्म करना चाहेगी।
भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के इन गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले गये दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की गेंदबाजी पहले मुकाबले की तुलना में अच्छी रही। जहां पहले वनडे में कोई भी गेंदबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) की जोड़ी को आउट नहीं कर पाया था वहीं दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदबाज भारत के 5 विकेट गिराने में कामयाब रहे। ल्यूक जोंगवे (Luke Jongwe) ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाये थे।
तीसरे मुकाबले में ल्यूक से इससे भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मी की जा रही है। ल्यूक जोंगवे के अलावा विक्टर नेयुची (Victor Nyauchi), तनाका चिवंगा (Tanaka Chivanga) और सिकंदर रजा 1-1 विके लेने में कामयाब हुए थे। तीसरे और आखिरी मुकाबले में क्लीन स्वीप से बचने के लिए गेंदबाजों को पहले से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा। सोमवार को खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले में ल्यूक जोंगवे पर मेजबान टीम की उम्मीदें टिकी रहने वाली है।
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-XI
जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।
