भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) की शुरुआत 18 अगस्त से हो चुकी है। पहले मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढत बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। वही इस सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान और शिखर धवन (Shikar Dhawan) को उपकप्तान बनाया गया है। आइए जानें भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।
भारत के खिलाफ दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी
भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद जिम्बाब्वे अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए इनोसेंट कय्या (Innocent kaia) की जगह ताकुदज़्वानशे कातानो (Takudzwanashe Kaitano) को भेज सकती है। हालांकि, कातानो भी अबतक कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाये हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक मौका दिया जा सकता है।
वहीं इनोसेंट कय्या को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कय्या ने शतकीय पारी खेली थी। इसे देखते हुए ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की संभावना है।
भारत के खिलाफ दूसरे मैच में जिम्बाब्वे टीम कर सकती है बदलाव
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में पावर प्ले में जिम्बाब्वे के शीर्ष 4 बल्लेबाज एकल अंकों के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) ने पारी को स्थिर करने की कोशिश की और 35 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। ब्रैड इवांस (33 रन) और रिचर्ड नगारवा (34 रन) ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम के स्कोरबोर्ड को 110 से 189 तक ले गए। वहीं, जिम्बाब्वे के गेंदबाज कुल स्कोर का बचाव करने में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे।
विक्टर न्याची और रिचर्ड नगारवा ने पावर प्ले में अच्छे नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की, जबकि सीन विलियम्स और सिकंदर रजा की स्पिन जोड़ी भी बीच के ओवरों में काफी किफायती रही। उनकी गेंदबाजी इकाई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी विपक्षी टीम को परेशान नहीं किया। ऐसे में उम्मीद है कि जिम्बाब्वे भी इसी टीम के साथ मुकाबले में उतरे। हालांकि, खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
भारत के खिलाफ दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-XI
जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रियान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।
