भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें राहुल की कप्तानी में किसे मिला है मौका

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें राहुल की कप्तानी में किसे मिला है मौका

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) की शुरुआत आज से यानी 18 अगस्त से होने जा रही है। इस सीरीज के तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club, Harare) में खेले जाएंगे। वही इस सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान और शिखर धवन (Shikar Dhawan) को उपकप्तान बनाया गया है।

दोनों ही टीमें अपनी पिछली सीरीज जीतने के बाद एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। भारत ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हीं के घर में मात दी थी। वहीं जिम्बाब्वे ने हाल ही में अपने घर पर बांग्लादेश को 2-1 से पटखनी दी है। ऐसे में अब भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच भी रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला

भारत और जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI)

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच अबतक हुए वनडे इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो, दोनों टीमों का अबतक 63 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से भारतीय टीम ने 51 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे के ने 10 बार जीत अपने नाम की है। इस दौरान 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। आखिरी बार टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जिम्बाब्वे को 2-1 से मात दी थी। अब केएल राहुल के नेतृत्व में भी टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरने वाली है।

कब और कहां देख सकते हैं पहला वनडे

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला हरारे के “हरारे स्पोर्ट्स क्लब” में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:45 से हो जाएगी।

आपको बता दें कि भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है। ऐसे में आप पहले वनडे मैच का आनंद सोनी 1 और सोनी 1 एचडी पर उठा सकते हैं। सोनी सिक्स पर भी इस मैच को लाइव टेलेकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप सोनी लिव के जरिए ये मैच देख सकते हैं।

पहले मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग एलेवन

भारतीय टीम: केएल राहुल, शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, डब्ल्यूके), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

Exit mobile version