भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।
टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में सीरीज से पहले ही हाथ धो बैठी रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) की अगुवाई वाली ये टीम तीसरे मैच में अपनी साख बचाने के लिए उतरने वाली है। आइए जानते इस मैच में जिम्बाब्वे किस सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है।
भारत के खिलाफ आखिरी मैच में जिम्बाब्वे लगाएगी एड़ी चोटी का ज़ोर

बात की जाए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की तो भारत से पहले बांग्लादेश को वनडे सीरीज में मात देने के बाद इस टीम के हौसले बुलंदियों पर थे। लेकिन टीम इंडिया से सामना होने के बाद उन्हें अपनी कमियों का अंदाजा बखूबी हुआ होगा। अबतक हुए दोनों ही मैचों में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम ने निराश किया है। क्योंकि संयुक्त रूप से टीम पहले और दूसरे मैच में क्रमश: 190 और 161 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे के मुख्य खिलाड़ी सिकंदर रजा (Sikandar Raza), इनोसेन्ट काया (Innocent Kaia) और खुद कप्तान रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) भारत के खिलाफ बेरंग नजर आए हैं। लेकिन इसके बावजूद आखिरी वनडे मैच में जीत हासिल कर मेजबान टीम सीरीज को एक अच्छी याद के साथ खत्म करना चाहेगी।
इनोसेन्ट काया को मिल सकता है नया सलामी जोड़ीदार

भारत के खिलाफ इस सीरीज में सलामी बल्लेबाजों की ओर से जिम्बाब्वे को कुछ खास मदद नहीं मिल पाई है। तदीवनाशे मारुमानी (T Kaitano) और इनोसेन्ट काया (Innocent Kaia) की जोड़ी अबतक हुए 2 मैचों में सुदृढ़ शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो पाई। मरुमानी ने 2 मैचो में सिर्फ 8 रन बनाए हैं। इससे पहले बांगलादेश सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा। इस खराब फॉर्म के मद्देनजर उनका तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग एलेवन में शामिल होना मुश्किल साबित हो सकता है।
उनकी जगह जिम्बाब्वे टीम प्रबंधन मिल्टन शुम्बा (Milton Shumba) को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है। साथ ही इनोसेन्ट काया का टीम में रहना स्वाभाविक माना जा सकता है, भले ही उन्होंने भारत के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन वे इस टीम की बल्लेबाजी के सूत्रधार रहे हैं।
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-XI

जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।
