IND vs ZIM: दीपक हुड्डा के लगातार फ़्लॉप प्रदर्शन को फैंस ने लिया आड़े हाथों, उठने लगी एशिया कप 2022 से बाहर करने की मांग

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के लिए जिम्बाब्वे दौरा कुछ ठीक नहीं रहा मानो जैसी उनकी छवि है वैसी नहीं रही। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की इस सीरीज में दीपक गेंद और बल्ले से स्तर का योगदान नहीं दे पाए, जितनी टीम इंडिया (Team India) को उनसे उम्मीद थी।
आज यानि 22 अगस्त को जिम्बाब्वे और भारत के बीच आखिरी वनडे मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार शतक के बूते भारत ने 289 रन बनाए। लेकिन इस दौरान दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) की टीम में भूमिका को लेकर सवाल खड़ा किया है।
दीपक हुड्डा सिर्फ 1 रन बनाकर लौटे थे पवेलियन
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) साल 2022 की शुरुआत से टीम इंडिया (Team India) की कड़ी का अहम हिस्सा बने हुए हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने गेंद और बल्ले से अपने योगदान से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद आयरलैंड में टी20 फॉर्मेट में शतक जड़कर उन्होंने मानो तहलका मचा दिया। लेकिन इसके बाद से लगातार उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है।
हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) कोई भी मैच विनिंग पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। यही सिलसिला अब जिम्बाब्वे के विरुद्ध भी देखने को मिला। दीपक ने इस सीरीज में मिले 2 मौके गंवाए हैं। आखिरी वनडे मैच में एक सुदृढ़ स्थिति में भारत को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन चुनौती का सामना करते हुए असफल होने के बाद दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दीपक हुड्डा को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
And here people were telling Hooda is better than Shreyas in ODI 😂👌#INDvsZIM #deepakhooda #shreyasiyer
— Ak (@jisnutha41) August 22, 2022
Deepak Hooda shouldn't have been a part of Asia Cup
— Papdi Chat 🇵🇸🇱🇧🇮🇷🇿🇦 (@Papdi_Chat_Doku) August 22, 2022
https://twitter.com/Legspiner1/status/1561664005495980034?s=20&t=LVDfPZuvU7hPefHAF-stPg
https://twitter.com/Goat18Vk/status/1561662629814337537?s=20&t=6xxkMJlAY6PRGOfT2v4jVg
https://twitter.com/RRfantillidie/status/1561659370093842434?s=20&t=7yD1lwBdNivMP0kMSxgb3w
I don't know why Deepak Hooda is getting so much chance he has just played one good inning till now and that was also against Ireland.Venkatesh Iyer should have gotten a chance ahead of Hooda and he can also give you a medium bowling option and he is left handed also
— Ashish (@AshishJha257400) August 22, 2022
https://twitter.com/Ahmadbilal111/status/1561657819757064192?s=20&t=nlIkBO5_46IW8NG7TXnMwA
https://twitter.com/Guruji_Dream/status/1561657723728474112?s=20&t=y9rmzE-ND7v9lpeRKieyfQ
भारत ने 13 रनों से जीता आखिरी मैच, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
अंत में जिम्बाब्वे बनाम भारत आखिरी मुकाबले की बात की जाए तो, लगातार तीसरी बार टॉस अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल(130)की आकर्षक शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 289 रन बनाए, लिहाजा मेजबानों को 290 रनों का लक्ष्य मिला। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा(115) की अविश्वसनीय पारी के बूते 276 रन बनाए, लिहाजा भारत ने 13 रनों से मैच जीत लिया।
Tags: जिम्बाब्वे दौरा, टीम इंडिया, दीपक हुड्डा,