IND vs ZIM, STAT REPORT: इस मैच में बने 10 बहुत बड़े रिकॉर्ड, युवा शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

शुभमन गिलः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABWE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं। आज 22 अगस्त को इस सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM) में खेला जा रहा था। भारत के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के बल्ले से निकली शानदार शतकीय 130 रनों की पारी से भारत ने जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन ही बना पाई। शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने सिकंदर रज़ा का अहम विकेट लेकर भारत को यह मुकाबला 13 रन से जीताने में मदद की हैं। भारत ने जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया हैं। आज भारत और जिम्बाब्वे के मैच में ये बड़े रिकॉर्ड बने हैं। आइए आपको बताते हैं-
भारत बनाम जिम्बाब्वे के तीसरे वनडे मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड
1. शुभमन गिल ने जड़ी अपनी पहली अंतराष्ट्रीय सेंचुरी
आज भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने अपनी पहली अंतराष्ट्रीय और पहली वनडे सेंचुरी जड़ दी हैं। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन ने 130 रनों की शानदार पारी खेल कर अपना पहला शतक पूरा किया हैं। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 98 नाबाद रन थे जो वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से निकले थे।
2. नंबर-5 की पोजिशिन पर तीन बार सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने सिंकदर रज़ा
सिकंदर रज़ा आज के मैच में भारत के खिलाफ 115 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए नजर आए, उनकी शानदार पारी जिम्बाब्वे को मैच तो नहीं जीता पाई। लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर शामिल हो गया हैं। सिकंदर रज़ा नंबर-5 की पोजिशिन पर वनडे फॉर्मेट एक कैलेंडर वर्ष में तीन बार सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
3. शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी
आज शुभमन गिल ने अपने 130 रनों से एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाजी द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी खेली हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, सचिन ने साल 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
4. जिम्बाब्वे के लिए 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनें ब्रड एवन्स
जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्राड एवन्स (BRAD EVANS) आज अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आए। ब्राड ने आज अपने स्पेल में 54 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया हैं। ब्राड ने इसी के साथ वनडे में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर जगह बना ली हैं। ब्राड से पहले जिम्बाब्वे के गेंदबाज हिथ स्टिक और ऐडो ब्रांडेस ने साल 1997 में यह कारनामा किया था।
5. जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले सूची में तीसरे पायदान पर आए सिकंदर रज़ा
सिकंदर रज़ा (SIKANDER RAZA) ने आज अपने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जड़ी हैं। रज़ा ने अपने इस सेंचुरी से जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर जगह बना ली हैं। पहले पायदान पर ब्रैंडन टेलर 11 शतक और दूसरे पायदान पर एलिसटेर कैंपबेल 7 शतक के साथ मौजूद हैं।
6. जिम्बाब्वे के खिलाफ करियर का पहला शतक जड़ने वाले सूची में शुमार हुए शुभमन गिल
शुभमन गिल ने आज अपने करियर की पहली सेंचुरी जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ी हैं, शुभमन इससे जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ी थी। केदार जाधव इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं उन्होने साल 2015 में अपने करियर की पहली सेंचुरी जिम्बाब्वे के खिलाफ ही जड़ी थी।
7. भारत के लिए 9 वनडे इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें शुभमन गिल
शुभमन गिल ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे करियर की 9वीं इनिंग खेली हैं। इन इनिंग्स में शुभमन ने अब तक 469 रन बना लिए हैं। शुभमन इस से भारत के लिए वनडे की 9 इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम पर दर्ज था। श्रेयस ने 9 इनिंग में 469 रन बनाए थे।
8. शुभमन गिल ने अपने पिछली 6 इनिंगों में पूरा किया 450 रनों का आंकड़ा
शुभमन गिल ने लगभग 1 साल बाद भारतीय वनडे टीम में वेस्टइंडीज दौरे से वापसी की थी। वेस्टइंडीज दौरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ हर मैच में शुभमन को प्लेइंग 11 में जगह मिली हैं। इन 6 इनिंगों में शुभमन ने 112.50 के एवरेज, 1 शतक और 3 हाफ सेंचुरी से 450 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया हैं।
9. अक्षर पटेल ने तीन बार रेजिस चकाबवा को बनाया अपना निशाना
अभर पटेल (AXAR PATEL) ने आज तीसरी बार वनडे फॉर्मेट में रेजिस चकाबवा को अपना निशाना बनाया हैं।
10. भारत के खिलाफ सिकंदर रज़ा की पारी किसी जिम्बाब्वे बल्लेबाज द्वारा बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी पारी हैं
सिकंदर रज़ा ने आज 115 रनो की पारी भारत के खिलाफ खेली है, जो किसी जिम्बाब्वे बल्लेबाज द्वारा भारत के खिलाफ बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी पारी हैं। ऐंडी फ्लॉवर ने साल 2002 में 145 रनों की सबसे बड़ी पारी भारत के खिलाफ खेली थी। वहीं दूसरे पायदान पर ब्रैंडन टेलर 138 जो उन्होने साल 2015 में बनाए थे।
Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शुभमन गिल, सिकंदर रज़ा,