IND vs World XI: भारत के खिलाफ आजादी के अमृत महोत्सव में खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? जानिए कैसी होगी दोनों की प्लेइंग XI

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। अब भारत सरकार ने इस अमृत महोत्सव के तहत भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को क्रिकेट मैच करवाने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में 22 अगस्त को भारत और वर्ल्ड इलेवन (IND vs WORLD XI) एक टी20 मैच के लिए आमने-सामने हो सकते हैं।
पीटीआई के मुताबिक भारत सरकार ने एक प्रस्ताव बीसीसीआई को भेजा है, जिसमें इस तरह का मैच करवाने पर विचार करने और इसकी तैयारी करने का अनुरोध किया गया है। इस मैच को कराने के लिए बीसीसीआई (BCCI) के सामने काफी मुश्किलें पेश ज़रूर आएंगी। अगर यह मैच होता है तो, देखने में यह एक अलग ही अनुभव होगा। यह एक टी20 मैच होगा।
संस्कृति मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव
संस्कृति मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव
पीटीआई(PTI) के मुताबित, इस प्रस्ताव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने भेजा है। उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) से इस तरह का मैच करवाने का अनुरोध किया है। भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव को देखते इस मैच को कराए जाने की मांग की गई है। पीटीआई के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि,
‘हमें सरकार से भारत- 11 और वर्ल्ड इलेवन के बीच 22 अगस्त को एक क्रिकेट मैच आयोजित करने का प्रस्ताव मिला है। वर्ल्ड 11 के लिए कम से कम 13 से 14 खिलाड़ियों की जरूरत होगी, इसलिए हमें उनकी उपलबधता के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी।’
पाकिस्तान प्लेयर्स होगें शामिल ?
पाकिस्तान प्लेयर्स होगें शामिल ?
इस मैच में पाकिस्तानी प्लेयर्स शामिल होंगे कि नहीं इस बात को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। बाकी टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहें हैं। वहीं, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खेलने को लेकर भी संशय है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी तक खुछ भी साफ नहीं है।
इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग
इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग
अहम बात यह भी है कि टीम इंडिया 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच जिम्बाब्वे के साथ वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर होंगे। ऐसे में खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी संशय होगा। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का शामिल होना मुश्किल दिखाई दे रहा है क्योंकि उस वक़्त तक सीपीएस शुरु हो जाएगा।
दोनों की प्लेइंग XI
IND vs World XI: भारत के खिलाफ आजादी के अमृत महोत्सव में खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? जानिए कैसी होगी दोनों की प्लेइंग XI
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।
वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, जोस बटलर (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, बाबर आज़म, लियाम लिविंगस्टोन, शाकिब अल हसन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा और राशिद खान।
Tags: IND vs World XI, अमृत महोत्सव, भारत सरकार,