IND vs WI: शाई होप के 100वें वनडे में शतकीय पारी से सोशल मीडिया में फैंस को बनाया दीवाना, खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

By Twinkle Chaturvedi On July 24th, 2022
IND vs WI: शाई होप के 100वें वनडे में शतकीय पारी से सोशल मीडिया में फैंस को बनाया दीवाना, खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

शाई होपः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर दिया हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। आज वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (SHAI HOPE) के 115 रनों की मदद से 312 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया हैं। शाई होप ने आज अपने 100वें वनडे मैच में सेंचुरी जड़ा सबको अपना दीवाना बना दिया हैं। फैंस ने जमकर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

शाई होप की शतकीय पारी ने सोशल मीडिया में बांधा समां

सीरीज के पहले मैच में रोमांचक जीत के बाद आज भारतीय टीम सीरीज जीतने का मन बनाकर मैदान में उतरी हैं। वेस्टइंडीज आज पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आयी। भारत के गेंदबाजों ने जल्दी विकटें चटकाने में सफलता हासिल नहीं की। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने रनों का लक्ष्य भारत को दे दिया हैं।

शाई होप (SHAI HOPE) आज अपना 100वां वनडे खेल रहे थे। और उन्होने शतकीय पारी खेल अपने करियर को पंख देने का काम किया हैं। आज शाई होप ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 115 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी ने सोशल मीडिया में मानो त्योहार सा माहौल बना दिया हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/AtanuMalo/status/1551251315312828417?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/Kaif_evens/status/1551252235560034304?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/Rohitian45a/status/1551253978448400385?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, शाई होप,
Exit mobile version