IND vs WI: क्या आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन करेंगे ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम में बदलाव, जानें किसे बनाएंगे धवन अपना ओपनिंग पॉर्टनर

By Twinkle Chaturvedi On July 26th, 2022
IND vs WI: क्या आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन करेंगे ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम में बदलाव, जानें किसे बनाएंगे धवन अपना ओपनिंग पॉर्टनर

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदर जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। दोनो ही टीमें पिछले दोनो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आयी हैं।

भारत ने आखिरी ओवर में मैच पलटते हुए रोमांचक तरीके से जीत हासिल की हैं। भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) का ओपनिंग पॉर्टनर कौन रहेगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

शुभमन गिल निभाएंगे कप्तान शिखर धवन का साथ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में भारत के दोनों ओपनर शिखर धवन और शुभमन गिल अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। पहले मैच में दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई थी तो दूसरे मैच में 48 रनों की।  शिखर धवन के पास कप्तानी संभालने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे नजर आए हैं।

भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की ओपनिंग जोड़ी ही भारत उतरती नजर आएगी। दोनों भारत के विस्फोटक बल्लेबाज हैं, दोनों ने पिछले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। भारत के पास ओपनिंंग के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जैसे ऑप्शन हैं। मगर शिखर धवन शायद ही बदलाव करते नजर आए।

शुभमन गिल अच्छे नजर आ रहे हैं, ऐसे में टीम उनको ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहेगी। टीम बदलाव करना चाहे तो कर सकती हैं क्योंकि सीरीज का आखिरी मुकाबला हैं। लेकिन भारत शायद  धवन और शुभमन गिल के साथ ही नजर आए। बस दोनों खिलाड़ियों को क्रिज पर समय बिताकर भारत को अच्छी शुरूआत देनी होगी।

तीसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन, शुभमन गिल,
Exit mobile version