IND vs WI: भारतीय टीम का यह धाकड़ खिलाड़ी धवन की कप्तानी में हुआ फ़्लॉप, रोहित शर्मा के साथ होता है सबसे बड़ा मैच विनर

भारतीय टीम (Indian Team) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली है। भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। लेकिन एक स्टार खिलाड़ी ऐसा है, जो शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कप्तान बनने के बाद से ही लय खोता जा रहा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बोझ बन चुका है। ये प्लेयर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम का बड़ा मैच विनर था।
इस खिलाड़ी ने किया खराब प्रदर्शन

इस खिलाड़ी ने किया खराब प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। उनकी गेंदों पर विरोधी बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और वह काफी महंगे साबित हुए। युजवेंद्र चहल ने अपने 9 ओवर के कोटे में 69 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। वह टीम के ऊपर बोझ बन चुके हैं। पहले मैच में भी उन्होंने 58 रन लुटाए थे। चहल अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
रोहित की कप्तानी में की थी वापसी

रोहित की कप्तानी में की थी वापसी
युजवेंद्र चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी मौका नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वापसी की और टीम इंडिया को कई मैच जिताए। चहल ने रोहित की कप्तानी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। चहल जब अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
भारतीय टीम को जिताए कई मैच

भारतीय टीम को जिताए कई मैच
युजवेंद्र हल (Yuzvendra Chahal) अगर वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिल सकती है। चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। चहल ने भारतीय टीम की तरफ से 65 वनडे मैचों में 113 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 62 टी20 मैचों में 79 विकेट हासिल किए हैं।
Tags: भारतीय टीम, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, शिखर धवन,