IND vs WI के सीरीज से पहले टीम इंडिया पर गिरी गाज, रिंकू सिंह से टकराकर घायल हुआ तूफानी गेंदबाज

By Sameeksha dixit On July 8th, 2023
IND vs WI

IND vs WI: वेस्ट इंडीज का दौरा शुरू होने जा रहा है. ये दौरा 12 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस बार का ये दौरा बहुत ही शानदार होने वाला है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है की इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इस मेजबानी को लेकर भी टीम के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी है. हालाँकि, वेस्ट इंडीज के दौरे में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है. लेकिन रिंकू सिंह अब टीम इंडिया (IND vs WI) के शानदार खिलाड़ी को चोटिल कर दिया है.

IND vs WI के मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, जानिए क्या हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (IND vs WI) की घोषणा कर दी गई है. कुछ नए चेहरों को टीम में जगह दी गई है. रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में वापस बुलाया गया है.

इसी के साथ यह भी बता दें की, ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी की रिंकू सिंह को भी इस बार टीम में जगह मिलने वाली है लेकिन फिलहाल तो ऐसा हुआ नहीं. यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है लेकिन रिंकू सिंह के हाँथ से ये मौका फिसल गया है.

यह गेंदबाज़ हुआ चोटिल

बता दें की, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान को मौजूदा दलीप ट्रॉफी 2023 के दौरान कंधे में चोट लग गई है. जिसकी वजह से अब टीम इंडिया के ऊपर गाज गिरती नज़र आ रही है. दिलीप ट्रॉफी के दौरान ये घटना हुई है.

टीम इंडिया में इस बार इन खिलाड़ियों को जगह मिली है-

ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

 

ये भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की वर्ल्ड कप में हो रही वापसी, खबर सुन झूम उठेंगे हर भारतीय फैंस, जानिए कब होगी वापसी

Tags: टीम इंडिया, टीम वेस्टइंडीज,
Exit mobile version