IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका, सिर्फ पानी पिलाते हुए आएंगे नज़र

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 22 जुलाई से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 16 खिलाडियों का चयन हुआ है।
जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Risabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में हम इस लेख में जानेंगे उन 3 युवा खिलाड़ियों के बारे में जिन्हे वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग 11 से किया जा सकता है दूर।
रितुराज गायकवाड़

रितुराज गायकवाड़
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में होगी, ऐसे में सलामी बल्लेबाज़ के रूप में एक खिलाडी को फिक्स हो गया। बची एक जगह उसमे में भी ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी जगह पा सकते है। ईशान ने रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) से अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम भी ईशान को लम्बे समय से बैक करते आ रही है।
रितुराज गायकवाड़ का पत्ता इसलिए भी कट सकता है क्योंकि ईशान सलामी बल्लेबाज़ी के साथ साथ विकेटकीपिंग करने में भी सक्षम है। बीते साउथ अफ़्रीका के साथ घरेलू टी 20 सीरीज में ईशान और रितुराज को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में मौका दिया गया था। जिसमें से रितुराज ने काफ़ी निराश किया वहीं ईशान ने मौके का फायदा उठाया और अच्छा प्रदर्शन किया। इस वजह से रितुराज का पत्ता कट सकता है।
अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) युवा तेज़ गेंदबाज़ है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अर्शदीप सिंह में टैलेंट की कमी है। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन दिखा कर टीम इंडिया का दरवाज़ा तोड़ा है। हाल ही में अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू किया था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्शदीप पानी पिलाते हुए नज़र आ सकते है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इस सीरीज में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान जैसे गेंदबाज़ पहले से ही मौजूद है, और ये सभी गेंदबाज़ लम्बे समय से मिले मौको का अच्छा फायदा उठा रहे है। जिस वज़ह से इनमे ही किसको टीम में अंदर और किस को बाहर किया जाये यही एक पहेली है। इस वजह से अर्शदीप को अभी थोड़ा और लम्बा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
अक्षर पटेल

अक्षर पटेल
आईपीएल 2022 से लगातार सभी सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बन रहे अक्षर पटेल (Axar Patel) इंग्लैंड के खिलाड़ी पूरी वनडे सीरीज में टीम से बाहर रहे। अक्षर पटेल ने पिछले कुछ समय में टीम इंडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, वे हर सीरीज में टीम की प्लेइंग 11 में भी दिखाई दे रहे थे। अक्षर को इसी दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किया गया था, उसके बाद वे इस दौरे पर टीम में वापसी नहीं कर सके।
अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलने का मौका मिल रहा था। उन्हें बल्लेबाजी क्रम में भी ऊपर भेजा गया, लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, जिसके चलते कप्तान रोहित ने उन्हें वनडे सीरीज में एक भी मौका नहीं दिया।

अक्षर पटेल
अब वेस्टइंडीज दौरे पर भी इनका पत्ता कट सकता है क्योंकि इस सीरीज में रविंदर जडेजा और युजवेंद्र चहल को भी शामिल किया गया। और इन दोनों का खेलना तय है क्योंकि जडेजा टीम के वाईस कप्तान है और चहल पहल आईपीएल 2022 से ही बढ़िया लय में चल रहे है।
Tags: IND vs WI, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम,