IND vs WI: शिखर धवन और शुभमन गिल की पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान , साथ ही गब्बर का शतक चूकने से निराश हुए फैंस
IND vs WI: शिखर धवन और शुभमन गिल की पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान , साथ ही गब्बर का शतक चूकने से निराश हुए फैंस

शिखर धवनः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने आज टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आयी। भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं।

कप्तान शिखर धवन की कप्तानी पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं। आज भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन भारत में पहली पारी में मैच के हर एक पल को अपने नाम किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज 308 रन बनाए। आज कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ओपनिंग करने उतरे थे। ओपनिंग ने ही आज भारत को आधा मैच जीतवा दिया हैं।

दोनों बल्लेबाजों के बीच आज 119 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने आज 6 चौकों और 2 छक्को की मदद से 64 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान शिखर ने 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। कप्तान शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए। फैंस को इससे थोड़ी निराशा हुई लेकिन वो धवन की पारी से काफी खुश दिखाई दिए।

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) जो पिछले काफी समय से थोड़े आऊट ऑफ फॉर्म थे, आज उन्होने 54 रनों की पारी खेली। जिससे उन्हें काफी ज्यादा आत्मविश्वास मिला होगा। सोशल मीडिया में फैंस भारतीय टीम की शानदार पारी और शिखर धवन की पारी से फुले नहीं समां रहे हैं। फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें टि्वट