IND vs WI: हिटमैन रोहित शर्मा का जलवा देखकर फुले नहीं समां रहे हैं फैंस, सोशल मीडिया में रोहित की पारी को फैंस शतकीय पारी का दिया दर्जा
IND vs WI: हिटमैन रोहित शर्मा का जलवा देखकर फुले नहीं समां रहे हैं फैंस, सोशल मीडिया में रोहित की पारी को फैंस शतकीय पारी का दिया दर्जा

रोहित शर्माः  भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखा रही हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालते दिख रहे हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जा रहा हैं।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए निर्धारित किया हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आज 64 रनों की कप्तानी पारी खेल सबका दिल ही जीत लिया।

रोहित शर्मा की शानदार पारी ने सोशल मीडिया में जीता फैंस का दिल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे, टी-20 सीरीज में उन्होने वापसी की हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने आज 190 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया हैं। जिसमें से 64 रन रोहित शर्मा के बल्ले से निकले हैं। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली हैं। रोहित शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं।

आज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे थे उनके बल्ले से आज 24 रनों की पारी आई हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज जल्दी विकेट खोते भी नजर आए। सिर्फ रोहित शर्मा ही क्रिज पर टिके रहकर अर्धशतकीय पारी खेल पाए। अंत में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के बल्ले से निकले 41 रनों की धुआंधार पारी से भारत 190 रन के स्कोर पर पहुंच पायी।

सोशल मीडिया में फैंस रोहित का शानदार फॉर्म वापस से देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आए। आज के मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल भी अच्छी नजर नहीं आ रही थी, लेकिन रोहित ने इस पिच पर अपना कमाल दिखाया जिससे फैंस रोहित की पारी पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट