IND vs WI: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. 12 जुलाई से इस दौरे की शुरुवात हुई थी. टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच इन दिनों शानदार मुकाबला खेला जा रहा है. वैसे तो जब टीम इंडिया WTC फाइनल जबसे हारी थी तबसे टीम इंडिया केंकप्तन रोहित शर्मा को लगातार टारगेट किया जा रहा था. लेकिन अब रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. पहले उनका प्रदर्शन बहुत ही ख़राब चल रहा था. आइए आपको बताते है की रोहित शर्मा ने कैसा प्रदर्शन किया है.
IND vs WI के दौरे पर रोहित शर्मा ने अपने गेम से लगा दिए चार चाँद
मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 288 रन बनाए थे.
बता दें की, भारत ने पहले दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है. किंग कोहली ने शतकीय पारी खेली. वहीँ यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ रोहित शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने और यशस्वी ने मिलकर गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
इतने हज़ार रन रोहित शर्मा ने किए पूरे
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भारत के लिए टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने ओपनर ने बतौर ओपनर टेस्ट में 2 हजार रन पूरे किए है. ये एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. सेकंड टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए हैं.
इसी के साथ बता दें की, वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने महज 3 दिनों के अंदर पारी और 141 रनों से शानदार जीत हासिल की थी. इसके बाद से टीम इंडिया के लिए अब फैंस भी उत्सुक हैं.
ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad ने टीम इंडिया को एशियन गेम्स में जीतने का दिया मंत्र, ऐसे जीतेंगे गोल्ड!
