IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को बनाएंगे ओपनिंग पॉर्टनर, मैच हो जाएगा भारत की पक्ष में

रोहित शर्माः भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने कल 27 जुलाई को वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 119 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी-20 सीरीज की हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
इस सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) भी खेलते दिखाई देंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा किसे अपना ओपनिंग पॉर्टनर बनाएंगे। आइए आपको बताते हैं-
यह खिलाड़ी बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पॉर्टनर
वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम टी20 में वहीं शानदार खेल बरकरार रखने की जिद से उतरते हुए नजर आएगी। केएल राहुल (KL RAHUL) सर्जरी से उबरकर इस सीरीज से वापसी करने वाले थे, लेकिन वो इस टी-20 में खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने बीसीसीआई (BCCI) की ओर से नहीं आई हैं।
टी-20 सीरीज में ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के पास दो दावेदार हैं और वो ऋषभ पंत और ईशान किशन हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने इंग्लैंड दौरे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी, दोनों की जोड़ी अच्छे लय के साथ नजर आ रही थी। ईशान के साथ भी रोहित ओपनिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित शर्मा ऋषभ पंत पर ज्यादा भरोसा जताते नजर आ सकते हैं। शायद इसलिए क्योंकि ऋषभ पंत को मैनेजमेंट ज्यादा मौके देकर लय में देखना चाहेगी।
अगर रोहित ईशान (ISHAN KISHAN) के साथ जाना चाहें तो भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) या फिर ऋषभ पंत में से किसी एक को ही चुनना चाहेगी। श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छे नजर आए। टीम शायद ही उनको बाहर रखें। ऋषभ पंत ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम आगे के मैचों में भी बदलाव करते हुए नजर आ सकती हैं।
पहले टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन।
Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,