IND vs WI: रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद हैरान रह गए निकोलस पूरन, हार को बताने लगे अपने टीम की जीत

IND vs WI: रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद हैरान रह गए निकोलस पूरन, हार को बताने लगे अपने टीम की जीत

निकोलस पूरनः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आज टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आयी। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के 97 और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के 64 रनों की मदद से भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 305 रन ही बना पायी। भारतीय टीम ने 3 रनों से यह मुकाबला और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

हम समय के साथ और बेहतर होंगे- निकोलस पूरन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का धमाकेदार मैच खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज  भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही थी, निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  की टीम लक्ष्य तक पूरी तरह पहुंतची दिख रही थी। लेकिन आखिरी मे भारत 3 रनों से मुकाबला जीत गयी। भारत से हार के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

” यह एक जीत की तरह लगता है, कड़वा। हमने पचास ओवर बल्लेबाजी की, हम लगातार इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम समय के साथ बेहतर हो सकते हैं। (भारत के 35-40 ओवर) गेंदबाजों को श्रेय, यह एक अच्छा ट्रैक है। हमने बात की और उन्हें 315 तक सीमित रखने के बारे में सोचा।”

“अकील, अल्जारी, सब उठ खड़े हुए। हमने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए क्षेत्ररक्षण किया, जो बहुत अच्छा था। हारना मुश्किल है लेकिन हम इसे ले लेंगे। हमें एक दूसरे पर विश्वास करने और विकास करने की जरूरत है। हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियाँ होंगी लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

वेस्टइंडीज ने जीत के लगा दिया था पूरा दम

वेस्टइंडीज ने आज टॉस जीता था मगर भारतीय टीम टॉस हारकर भी मैदान में कदम रखते ही शानदार दिखी थी। शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों ने भारत को मजबूती दी। 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निकोलस पूरन की टीम भी कुछ कम नजर नहीं आ रही थी। काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग की पारियों ने टीम को गेम में बनाए रखा था।

उनके आऊट हो जाने के बाद रोमैरियो शेर्फड 39 रन पर नाबाद रहकर जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। मगर वेस्टइंडीज को हार मिली। जीत के पास इतने करीब आकर हारना बहुत ही मुश्किल समय होता हैं। हम आगे यही उम्मीद करेंगे कि सीरीज का अगला मुकाबला भी ऐसा ही धमाकेदार हो और हमें कुछ शानदार प्रतिभाएं देखने को मिलें।