IND vs WI: भारत के खिलाफ 59 रनों से हार के बाद टी20 सीरीज भी हारी वेस्टइंडीज, निकोलस पूरन ने हार का कारण बताते हुए अपने रन आऊट पर कह दी यह बात

निकोलस पूरनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। सीरीज का चौथा मैच आज 6 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज 132 रन पर ही ऑलआऊट हो गयी। भारत ने 59 रनों से मुकाबला जीतकर टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली हैं।
रन आऊट ने खेल बदल दिया- निकोलस पूरन
भारत (INDIA) खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज (WEST INDIES) को हार का सामना करना पड़ा हैं। आज के मैच में दोनों पारियों में भारतीय टीम ने पूरा दबाव बनाए रखा। वेस्टइंडीज की टीम वापसी कर ही नहीं पायी। निकोलस पूरन आज शानदार नजर आ रहे थे 8 गेंदों में उन्होने 24 रन बना लिए थे, जिसके बाद वो संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के कमाल के फिल्डिंग के कारण रन आऊट हो गए।
निकेलस पूरन (NICHOLAS POORAN) के विकेट ने टीम को सबसे ज्य़ादा मुसीबत में डालने का काम किया। भारत से 59 रनों से हार और सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“हम जानते हैं कि उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने वापसी की, उससे मैं खुश था। दुर्भाग्य से हमें साझेदारी नहीं मिली, यह बराबर स्कोर था। रन आउट होने के लिए आदर्श नहीं, इसने खेल को बदल दिया। कुछ गलत संचार था। लेकिन दूसरे लोग हाथ उठाकर हमें लाइन में लगा सकते थे।”
लय खोजने की जरूरत हैं- निकोलस पूरन
भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद निकोलस पूरन ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को बधाई दी। अपने टीम के प्रदर्शन के बारे में आगे बात करते हुए निकोलस पूरन ने कहा कि टीम को लय तलाश करने की जरूरत हैं। पूरन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में आगे बात करते हुए कहा-
Tags: निकोलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम,“अकील गेंद से शानदार थे। दूसरों को भी अपनी लय खोजने और खेल खोजने की जरूरत है। लेकिन इतना कहते हुए भारत को बधाई। एक इकाई के तौर पर हम मैच जीतना चाहते हैं और कल इसे लेने का मौका है। यह अन्य लोगों को अंदर आने का मौका देता है। यह उस विश्व कप को बनाने और उस संतुलन को खोजने के बारे में है।”