निकोलस पूरनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर दिया हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हु 312 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया था। भारतीय टीम अक्षर पटेल (AXAR PATEL) शानदार बल्लेबाजी के चलते यह मुकाबला से 2 विकटों से जीत लिया हैं। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं।
हमने अंत के ओवरों में मैच खोया- निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज की टीम ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 312 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आज अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। अंत तक लग रहा था कि वेस्टइंडीज मुकाबला जीत जाएगी, मगर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की विस्फोटक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज के मुंह से जीत छीन ली। भारत से 2 विकटों से हार के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” हमने आखिरी ओवरों में इसे खो दिया, अक्षर अच्छा खेला और हमने अपनी नसों को नहीं रखा। हम अंतिम पांच ओवरों में चीजों को कम नहीं रख सके। हमें लगा कि स्पिनरों को मारना आसान हो गया है। और हमने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अकील की गेंदबाजी के साथ जुआ खेला।”
“एक विकेट से चीजें खुल जातीं लेकिन अक्षर ने शानदार खेल दिखाया। होप की पारी प्रभावशाली थी, एक बल्लेबाजी समूह के रूप में यह असाधारण थी। हम जीतना चाहते हैं, हम अगले गेम में बहुत खराब जीतना चाहते हैं। बस यही हमारा लक्ष्य है।”
सीरीज के दूसरे मैच में ऐसा था वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और टीम उस पर पूरी तरह खड़ी होती हुई नजर आयी। शाई होप (SHAI HOPE) की शानदार शतकीय पारी से टीम ने 312 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। कप्तान निकोलस पूरन के 74 रन, और काइल मेयर्स के 39 रनों ने भी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज समय-समय पर भारत को घांव देती गयी।
भारत के दोनों ओपनर बहुत जल्दी पवेलियन लौट गए थे। साथ ही श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद वेस्टइंडीज की जीत पक्की हो गयी थी। मगर अक्षर पटेल ने शानदार पारी से सब बदल दिया। वो एक विकेट जो वेस्टइंडीज को मैच जीतवा सकती थी। वह अक्षर पटेल की थी। आज एक बार फिर वेस्टइंडीज के मुंह से जीत छीन ली गई।
