IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए आ रही संकट की खबर, केएल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए आ रही संकट की खबर, केएल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। जिसमें पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलते टीम दिखाई देगी। दोनों ही सीरीजों के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। वनडे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) तो टी-20 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भारत की कप्तानी करते दिखाई देंगे। इस दौरे से भारतीय टीम को एक अच्छी खबर मिली थी, केएल राहुल (KL RAHUL) जो चोट के कारण पिछले सीरीजों का हिस्सा नहीं थे।

इस दौरे के टी-20 में राहुल टीम का हिस्सा थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से पहले भारत के लिए बुरी खबर आ रही हैं। केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोरोना पॉजिटिव हुए केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी (KL RAHUL) जो हाल ही में सर्जरी से उबर कर वापस से अभ्यास करते दिख रहे थे। केएल राहुल वेस्टइंडीज दौरे की टी-20 टीम का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज का दौरा कल से शुरू हो रहा हैं। लेकिन दौरा शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक संकट की खबर सामने आ रही हैं। राहुल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आ रही हैं।

बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (SORAV GANGULY) ने खुद अपेक्स मीटिंग काऊंसिल में इसकी बात की पुष्टि की हैं। टी-20 सीरीज वनडे के बाद शुरू होगी, यानि कि 29 जुलाई से टी-20 सीरीज की शुरूआत होगी। राहुल को टीम में उनके फिटनेस के आधार पर ही जगह मिलेगी। उम्मीद यही रहेगी कि टी-20 सीरीज से पहले केएल राहुल पूरी तरह से ठीक हो जाए।

केएल राहुल की मौजूदगी भारतीय टीम को देती हैं मजबूती

केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में दिखे थे। जिसके बाद उन्हें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तान की भूमिका मिली थी, लेकिन सीरीज शुरू होने के 1 दिन पहले ही वो चोटिल होकर बाहर हो गए थे। राहुल इस चोट से उबरने के लिए सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। चोट के कारण राहुल को इंग्लैंड जैसा महत्वपूर्ण दौरा भी छोड़ना पड़ा। राहुल अब चोट से उबरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण उन्हें टी-20 सीरीज में टीम में जगह मिली हैं।

राहुल वेस्टइंडीज दौरे में वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। राहुल की मौजूदगी टीम को काफी ज्यादा मजबूती देती हैं। चाहे वो ओपनिंग के लिए हो या फिर तीन या चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हो। उम्मीद रहेगी की राहुल जल्द ठीक होकर मैदान में लौटें। भारत वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का भी दौरा करने वाली हैं जिसमें केएल राहुल के कप्तान होने की खबर भी सामने आ रही हैं।