रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज जीतने की ओर जाना चाहेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे। अब तक उनके खेलने को लेकर कोई आधिकीारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कैसी रहेगी, आइए आपको बताते हैं-
रोहित शर्मा की जगह यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी दबदबा कायम रख रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) सीरीज के तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे, अगर रोहित शर्मा चौथे टी20 मैच में चोटिल रहते हैं तो उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हार्दिक उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं।
अगर रोहित शर्मा चोटिल रहेंगे तो भारत को एक नया ओपनर तलाश करना होगा। भारतीय टीम के पास ईशान किशन के रूप में शानदार ओपनर उपलब्ध हैं। ईशान भारत के लिए ओपन करते हुए अब तक शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। रोहित की जगह पर ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता हैं।
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव भी पिछले मुकाबलें में ओपनिंग करते हुए चमके थे। सूर्या अपने फॉर्म को बरकरार रखने के इरादे से ही उतरते हुए नजर आएंगे। दोनों ही बल्लेबाजों की जोड़ी धमाका करती हुई नजर आएगी।
चौथे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा/ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

