IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 3 बड़े बदलावों के साथ आएगी नजर, युवाओं को मिलेगा मौका

ईशान किशनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में अपने इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। अब टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दोरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को कवीन पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।
दोनों टीमों के पिछले वनडे सीरीजो की बात करें तो भारत (INDIA) इंग्लैंड (ENGLAND) को हराकर आ रही हैं। वहीं वेस्टइंडीज बांग्लादेश (BANGLADESH) से पिछली वनडे सीरीज हार कर आ रही हैं। भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे के हिसाब से बात करें तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे में 3 बड़े बदलावों के साथ नजर आने वाली हैं। आइए आपको उन बदलावों के बारे में बताते हैं-
1. ईशान किशन लेंगे रोहित शर्मा की जगह
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव रोहित शर्मा होंगे। रोहित शर्मा के टीम में ना होने से ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी संशय बना हुआ हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन की रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए नजर आने वाले हैं।
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के साथ मैच ओपनिंग करने के लिए इस वक्त सबसे बड़े दावेदार हैं। ईशान इससे पहले टी-20 में भारत के लिए शानदार ओपनिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में ईशान का बल्ला खूब चला था ईशान ने इस सीरीज में भारत के सबसे अधिक रन बनाए थे।
ईशान किशन को वनडे का उतना ज्यादा अनुभव तो नहीं हैं, ईशान किशन ने अब तक सिर्फ 3 ही वनडे मैच खेले हैं। लेकिन ईशान जिस तरह से अभी फॉर्म में हैं, ओपनिंग के लिए कप्तान शिखर धवन और कोच राहुल द्रविड़ ईशान किशन पर भरोसा जताते हुए नजर आ सकते हैं।
2. जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह दिखाएंगे जलवा
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) इंग्लैंड दौरे में शानदार नजर आए थे, बुमराह पहले से ही वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं होने वाले थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ही बुमराह चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जसप्रीत बुमराह जब भी टीम का हिस्सा नहीं होते हैं, टीम को हमेशा उनकी कमी खलती हैं। भारतीय टीम में नए तेज गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया हैं।
जिसमें अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) सबसे बड़ा नाम बनकर उभर रहे हैं। अर्शदीप को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में डेब्यू का मौका मिला था जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करेत हुए नजर आए थे। अर्शदीप टी-20 डेब्यू से पहले ही वनडे टीम का हिस्सा बन चुके थे। वेस्टइंडीज दौरे में अर्शदीप को डेब्यू का मौका मिल सकता हैं। वह अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रूख अपनी ओर करते हुए नजर आ सकते हैं।
3. संजू सैमसन की हुई वनडे टीम में वापसी
संजू सैमसन (SANJU SMASON) को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी मौके काफी ज्यादा कम मिले हैं। संजू वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा हैं लेकिन वह सिर्फ वनडे टीम का ही हिस्सा हैं, टी-20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिली हैं। जबकि वह पिछले टी-20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन वेस्टइंडीज दौरे के वनडे टीम में सबसे बड़ा बदलाव हैं, क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे में वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे।
टीम मैनेजमेंट से फैन यही उम्मीद कर रहे हैं कि संजू को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाए। संजू इस मैच में विकेटकीपिंग करते हुए भी नजर आ सकते हैं। ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
Tags: अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज दौरा, संजू सैमसन,