IND vs WI: 5वें टी20 मैच में जारी रहेगा भारत के बल्लेबाजों का बोल-बाला, रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को अपना ओपनिंग पॉर्टनर बनाकर टीम को देंगे शानदार शुरूआत

By Twinkle Chaturvedi On August 7th, 2022
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मैच में जारी रहेगा भारत के बल्लेबाजों का बोल-बाला, रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को अपना ओपनिंग पॉर्टनर बनाकर टीम को देंगे शानदार शुरूआत

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 3-1  से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों के ऑलराऊंड प्रदर्शन के आगे वेस्टइंडीज की टीम अपने घुटने टेकते हुए नजर आई थी। सीरीज का आखिरी मैच 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।

भारत इस मैच में भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे टी20 मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी में होगा क्या कप्तान करेंगे बदलाव, आइए जानते हैं-

भारत की ओपनिंग जोड़ी में नहीं दिखेगा कोई बदलाव

वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखते हुए सीरीज जीत ली हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी दिखाते हुए भारत को एक और सीरीज जीतवा दी हैं। सीरीज के आखिरी मैच में भी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपनी और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा जताते दिखेंगे।

दोनों ही बल्लेबाज ओपनिंग करते हुए शानदार नजर आए हैं। सीरीज के चौथे मैच में दोनों बल्लेबाज अच्छे दिखे थे। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी भी हुई थी। सीरीज के पिछले मैच में रोहित शर्मा ने अपनी 33 रनों की पारी में 3 छक्के मारकर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आगे बढ़ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव अपनी 24 रनों की पारी से भारत के लिए साल 2022 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय टीम बेंट की ताकत आजमाने के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को मौका देना चाहे तो दे सकती हैं, ईशान ने वेस्टइंडीज दौरे के एक भी मुकाबले अब तक नहीं खेले हैं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा शायद ही ओपनिंग जोड़ी में बदलाव के पीछे जाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Tags: ईशान किशन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,