VIDEO: भारत को शानदार शुरुआत दिला के कप्तान हिटमैन लल्लू से गेंद पर खा गए चकमा, देखें कैसे हुई रोहित शर्मा की आतिशी पारी का दी एन्ड

By Akash Ranjan On August 7th, 2022
VIDEO: भारत को शानदार शुरुआत दिला के कप्तान हिटमैन लल्लू से गेंद पर खा गए चकमा, देखें कैसे हुई रोहित शर्मा की आतिशी पारी का दी एन्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का चौथा (IND vs WI 4th T20) मुकाबला 6 अगस्त को फ्लोरिडा फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8:45 बजे से खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। ज़वाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से भारत ने इस मैच को 59 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3 -0 से जीतने के बाद अब टी20 सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली है।

रोहित शर्मा ने गवायाँ अपना विकेट

रोहित शर्मा ने गवायाँ अपना विकेट

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर उतरे। दोनों ही खिलाडियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के लिए काफी तेज़ी से रन बटोरे। 4 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 46 रन था। इसके बाद अकील हौसेन पारी का पांचवा ओवर डालने आये।

ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने पाले में गिरी गेंद पर बेहतरीन शॉट खेला और 88 मीटर लम्बा छक्का लगाया। तेज़ी से रन बनाने के चलते वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ काफी परेशान थे लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर फिर से शॉट लगाने के चक्कर में रोहित शर्मा के बल्ले से बचते हुए गेंद सीधे विकेटो पर जा लगी। 16 गेंदों में 33 रन बनाकर रोहित शर्मा की पारी समाप्त हुई। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाये थे।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/imShrey1817/status/1555942326517698560?s=20&t=NqLDeUOrp_bRC6tTtBMU8Q

भारत ने 59 रनों से जीता चौथा T20 मैच

टीम इंडिया ने 59 रनों से जीता चौथा T20 मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने क्रमश: 21, 44 और 30 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने महज 8 गेंदों में 20 रन बनाकर भारतीय टीम को 191 के आंकड़े तक पहुंचाया

वहीं भारत की ओर से बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी पूरी तरह का डोमिनेशन दिखाया गया है। खासकर अबतक इस सीरीज में महंगे साबित हो रहे आवेश खान ने सबसे बेहतरीन स्पेल डालते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। साथ ही अर्शदीप सिंह ने 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका की वजह से टीम इंडिया को 59 रनों से जीत हासिल हुई है।

Tags: IND vs WI 4th T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज, रोहित शर्मा,
Exit mobile version