IND vs WI: भारत बना वेस्टइंडीज के लिए काल! चौथा मैच 59 रनों से जीत कर वनडे के बाद टी20 सीरीज पर भी टीम इंडिया ने जमाया कब्ज़ा

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का चौथा (IND vs WI 4th T20) मुकाबला 6 अगस्त को फ्लोरिडा फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अँड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8:45 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। ज़वाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से भारत ने इस मैच को 59 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3 -0 से जीतने के बाद अब टी20 सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली है।
अर्धशतकीय पारी से चूके ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
बता दें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं इस लक्ष्य में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का काफी अहम योगदान रहा। जहां पंत का बल्ला आग उगलता नजर आया, लेकिन इस मैच में वो अपने अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए और मैकॉय की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान पंत ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए, जिसमें 6 चौके भी शामिल थे। इसके साथ ही पंत ने संजू सैमसन के साथ 38 रनों की साझेदारी भी की।
ऐसी रही टीम इंडिया की पारी
रोहित शर्मा
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शुरुआत करते हुए 16 गेंदों में तेज 33 रन की पारी खेली और पहले विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ मिलकर 53 रन की साझेदारी की। लेकिन हिटमैन इस मैच में अकील हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
वहीं इसके बाद सभी फैंस को सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी खेलने की काफी उम्मीद थी, लेकिन 14 गेंदों का सामना करते हुए सूर्य 24 रन की पारी खेलते हुए अल्जारी जोसेफ की गेंद का शिकार बने और आउट हो गए। इसके बाद दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 19 गेंदों पर 21 रन बनाते हुए पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार यादव
इसके बाद ऋषभ पंत को मेकॉय ने अपना शिकार बनाते हुए आउट किया। वहीं 19वें ओवर में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का विकेट लेकर मेकॉय को दूसरी सफलता हासिल हुई। अक्षर पटेल (Axar Patel) ने डेथ ओवरों में संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की। अक्षर पटेल ने नाबाद 20 रन बनाए, 8 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 1 छक्के 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मेजबान टीम वेस्टइंडीज एक भी साझेदारी करने में कामयाब नहीं हुई। टीम का पहला विकेट सिर्फ 18 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद से नियमित अंतराल में लगातार विकेटों का पतन शुरू हो गया। काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग और डेवोन थॉमस पूरी तरह से फ्लॉप हुए।
इस बीच निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने आतिशी रुख अपनाते हुए जीत की उम्मीद जगाई थी, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज ताबड़तोड़ शुरुआत मिलने के बाद 24 रन का निजी योगदान देकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर एक छोर से विकेट बचाए हुए थे, उन्होंने 19 रन बनाए लेकिन उनका ये प्रयास कैरिबियाई टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
भारतीय गेंदबाजो के शिकंजे में फंसी विंडीज, टीम इंडिया ने 59 रनों से जीता मैच
आवेश खान
वहीं भारत की ओर से बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी पूरी तरह का डोमिनेशन दिखाया गया है। खासकर अबतक इस सीरीज में महंगे साबित हो रहे आवेश खान (Avesh Khan) ने सबसे बेहतरीन स्पेल डालते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
अक्षर पटेल जरूर महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने भी रोवमन और निकोलस को आउट किया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 3.1 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने खाते मे जोड़े, इन गेंदबाजों की भूमिका की वजह से टीम इंडिया को 59 रनों से जीत हासिल हुई है। भारत ने अब इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
Tags: IND vs WI 4th T20, फ्लोरिडा, भारत बनाम वेस्टइंडीज,