IND vs WI: भारत को क्लीन स्वीप करने से रोकने के लिए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज लगाएगी एड़ी चोटी का ज़ोर, देगी इस सलामी जोड़ी को मौका

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 27 जुलाई को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। इस मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ये मैच 2 विकेट से जीत लिया। तो आइए जानें इस मैच में वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।
भारत के ख़िलाफ़ वेस्टइंडीज के लिए सम्मान की लड़ाई
भारत के ख़िलाफ़ वेस्टइंडीज के लिए सम्मान की लड़ाई
वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अब सम्मान की लड़ाई बन चूका है। अगर भारतीय टीम इस अंतिम मुकाबले में भी जीत दर्ज कर लेती है तो भारत इस वनडे सीरीज पर क्लीन स्वीप कर देगा। हालाँकि, वेस्टइंडीज ऐसा नहीं होने देने के लिए भरसक कोशिश करेगी।
टीम के पास मजबूत गेंदबाजी अटैक है लेकिन कुछ ही गेंदबाज पिछले मुकाबले अच्छा कर पाए हैं। ऐसे में, कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) भारतीय बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए अपने गेंदबाजों के साथ मिलकर मजबूत रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे।
शाई होप और काइल मेयर्स कर सकते हैं पारी का आगाज
शाई होप और काइल मेयर्स कर सकते हैं पारी का आगाज
कैरिबियाई टीम कि ओर से एक बार फिर शाई होप (Shai Hope) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) की सलामी जोड़ी पारी का आगाज करती हुई नजर आ सकती है। इस जोड़ी को वनडे फॉर्मेट में सफलता हासिल हुई, क्योंकि शाई होप मैच के दौरान अंत तक बल्लेबाजी करते हुए सूत्रधार होने का किरदार अदा करते हैं। वहीं दूसरी ओर मेयर्स विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
दूसरे मैच में शाई होप ने अपना जलवा दिखया और शतक जमाया। उनका दमखम प्रदर्शन देखकर टीम मैनेजमेंट उन्हें बिना कोई विचार किए एक और मौका देने के बारे में सोच सकता है। वहीं दूसरी ओर काइल मेयर्स ने पिछले दोनों मैचों में दोनों पारी में कुल 114 रन बना चुके है। जिसमे से एक अर्धशतक शामिल है।
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज टीम: काइल मेयर्स, शाई होप (विकेटकीपर), शमार ब्रुक्स, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन कप्तान), अकील होसेन, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, गुड़केश मोटी, अल्जारी जोसेफ।
Tags: IND vs WI 3rd ODI, भारत बनाम वेस्टइंडीज, शाई होप, सलामी जोड़ी,