IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अंतिम वनडे मैच कब -कहां और कैसे देखें? जानिए रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By Akash Ranjan On July 26th, 2022
IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अंतिम वनडे मैच कब -कहां और कैसे देखें? जानिए रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 27 जुलाई को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। इस मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ये मैच 2 विकेट से जीत लिया। तो आइए जानें आप इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज अंतिम वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखे?

भारत बनाम वेस्टइंडीज अंतिम वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखे?

दरअसल, पहले दोनों वनडे मैच को जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें लगातर तीसरी जीत पर होगी। वहीं, पहले दोनों वनडे में जिस प्रकार का प्रदर्शन वेस्टइंडीज की टीम ने दिखाया था, उसे वो बरकरार रखना चाहेगी और मैच को जीतना चाहेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे, Queens Park Oval Stadium में खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी।

साथ ही बता दें कि, वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। जिसका टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (वीसी), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स।

Tags: IND vs WI 3rd ODI, भारत बनाम वेस्टइंडीज, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,
Exit mobile version