IND vs WI: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के लिए ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, आखिरी वनडे में कप्तान इस खिलाड़ी को दे सकते हैं डेब्यू का मौका

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदर जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। दोनो ही टीमें पिछले दोनो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आयी हैं।
भारत ने आखिरी ओवर में मैच पलटते हुए रोमांचक तरीके से जीत हासिल की हैं। भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) इस प्लेइंग 11 के साथ नजर आने वाले हैं।
तीसरे वनडे में ये होंगे शिखर धवन के धुरंधर बल्लेबाज
शिखर धवन के पास कप्तानी संभालने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे नजर आए हैं। भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की ओपनिंग जोड़ी ही भारत उतरती नजर आएगी। दोनों भारत के विस्फोटक बल्लेबाज हैं, दोनों ने पिछले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। भारत के पास ओपनिंंग के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जैसे ऑपशन हैं। मगर शिखर धवन शायद ही बदलाव करते नजर आए। बस दोनों खिलाड़ियों को क्रिज पर समय बिताकर भारत को अच्छी शुरूआत देनी होगी।
श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। श्रेयस पिछले दोनो मुकाबलों में शानदार नजर आए हैं। श्रेयस पूरी तरह से जिम्मेदारी को निभाते नजर आ रहे हैं। चार नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नजर आएंगे। वहीं संजू सैमसन (SANJU SAMSON) , दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल (AXAR PATEL) फिनिशिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अर्शदीप सिंह को मिल सकता हैं डेब्यू का मौका
अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को आईपीएल के बाद भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला था। अर्शदीप ने इंग्लैंड दौरे के टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था, अर्शदीप का डेब्यू मैच काफी ज्यादा शानदार था, वह दो विकेट अपने नाम करने में कामयाब हुए थे। टी-20 के बाद अर्शदीप को भारत के वनडे टीम में भी जगह मिली हैं। अर्शदीप वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा हैं, अब तक हुए दो मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली हैं।
तीसरे वनडे मैच में भारत अर्शदीप को डेब्यू का मौका दे सकती हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) और मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) के तेज गेंदबाजी यूनिट के साथ नजर आएगी। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) स्पिनर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
तीसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11
शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर) , सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
Tags: अर्शदीप सिंह, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय किकेट टीम, शिखर धवन,