टीम इंडिया (Team India) वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है वो आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) का है। जिनकी टी20 टीम में पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप के बाद हुई है। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे दिग्गजों को एशिया कप टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है।
हालांकि इसके अलावा कई और खिलाड़ियों का इस टी20 सीरीज से पत्ता कटा है। जिसके बाद चयनकर्ताओं पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में आज हम इसी लेख के द्वारा जानेंगे कि टीम इंडिया (Team India) के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें वेस्टइंडिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला में नजरअंदाज कर दिया गया।
3 अनुभवी खिलाड़ी जिन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
1. संजू सैमसन

इस लिस्ट में पहले बात करते हैं टीम इंडिया (Team India) संजू सैमसन (Sanju Samson) की, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए तो स्क्वॉड में जगह दी गई है लेकिन, टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हाल ही में आयरलैंड दौरे पर उन्हें 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया था और अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम में दावेदारी भी ठोकी थी। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें विंडीज दौरे से उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है।
सैमसन का नाम विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है जो किसी भी नंबर पर खेलने की काबिलियत रखते हैं। सैमसन एक बार क्रीज पर जम जाएं तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है और उनकी खासियत ये है कि वो हर दिशा में बड़े-बड़े शॉट लगाना पसंद करते हैं। इसका मुजायरा वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि आईपीएल (IPL) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी पेश कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह से टीम इंडिया से नजरअंदाज करना वाकई फैंस के मन में कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
2. युजवेंद्र चहल

इस सूची में दूसरा बड़ा नाम टीम इंडिया (Team India) के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का आता है। जिन्होंने अपनी गेंदबाजी की ऐसी छाप छोड़ी है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। चहल अपनी गुगली गेंदबाजी के दम पर किसी भी बल्लेबाज को चारो खाने चित करने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने कई बार खुद को साबित किया है।
चहल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि जब भी विकेट की दरकार होती है तो अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करते हुए उस समय विकेट निकालकर देते हैं। हाल ही में चहल ने आयरलैंड दौरे से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20- सीरीज में भी खुद को साबित किया था। इसलिए उनकी काबिलियत पर किसी भी तरह से शक नहीं किया जा सकता है।
3. उमरान मलिक

इस लिस्ट में हम तीसरे और आखिरी नंबर पर बात करते हैं टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) की, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जैसे दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। उमरान ने आईपीएल 2022 में अपनी स्पीड और घातक गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में जगह बनाई थी। इस सीरीज में उन्हें पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत की ओर से डेब्यू करने का मौका दिया था।
हालांकि इस श्रृंखला में उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से जरूर अंग्रेजियों को परेशान किया था। इतना ही नहीं उन्हें इस सीरीज में एक सफलता भी हासिल हुई थी। लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें 5 मैंचों की टी20 सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया है।

