IND vs WI: भारत के खिलाफ मिली पहली जीत पर कप्तान निकोलस पूरन ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मैं अब सांस ले सकता...'
IND vs WI: भारत के खिलाफ मिली पहली जीत पर कप्तान निकोलस पूरन ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मैं अब सांस ले सकता...'

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। यह मुकाबला रात 10 बजे से खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था

टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20वें ओवर में 138 रनो पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मेज़बान वेस्टइंडीज की टीम ने 20वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 से अब बराबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद विंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन ने क्या कहा आइये जानते है।

ऐसा रहा मैच का हाल

ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (WI vs IND) में कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 138 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विंडीज ने ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

जीते के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा –

जीते के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरण ने कहा –

दरअसल वेस्टइंडीज को भारत के इस दौरे पर मिली यह पहली जीत है, इससे पहले भारत ने 3 वनडे सीरीज के तीनो मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद शुरु हुई यह टी20 सीरीज में के पहले मैच में भी वेस्टइंडीज को हार का मुँह देखना पड़ा था। इसके बाद 4 मैचों के बाद मिली पहली जीत पर वेस्टइंडीज के कप्तान ने अपनी खुशी ज़ाहिर की। मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि,

“अंततः मैं अब सांस ले सकता हूं। यह हमारे लिए एक कठिन सीज़न रहा है। हमारे गेंदबाज़ ख़ासकर मकॉए बेहतरीन रहे। उन्होंने पिच, परिस्थिति और हवा का पूरा उपयोग किया। बल्लेबाज़ों ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। किंग ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। वहीं थॉमस की चोट के बाद वापसी भी अच्छी रही।”