भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।
बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 (IND vs WI 1st T20) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 68 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतक भी निकला था। दूसरी ओर पहले गेम में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विंडीज का लक्ष्य वापसी करना होगा। ऐसे में ये टकराव मैच को और भी रोमांचक बना देगी। तो आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आप इस मैच को।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर

भारतीय टीम (Indian Team) को वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज और रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। जिसमें से वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और इस सीरीज में भारत ने 3-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था।
इसके बाद मेहमान टीम का सामन कैरेबियाई टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हो रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मेन इन ब्ल्यू दूसरा मैच भी अपने कब्जे में करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जखमी मारून टीम भी अपनी जीत खोजने की कोशिश करेगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं मैच?

इस सीरीज को फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। लाइव टेलिकास्ट के लिए, डीडी क्रिकेट फैंस के लिए एकमात्र सोर्स है। अगर किसी फैन को ये सीरीज फ्री में देखनी है तो वह डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकता है। सीरीज को फैनकोड और डीडी प्रसार भारती पर सह-प्रसारित किया जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
IND vs WI के बीच दूसरा टी20 मैच 1 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे, वार्नर पार्क में खेला जाएगा।
IND vs WI के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। 5 मैचों की टी20 सीरीज का टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।
