IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

By Akash Ranjan On August 1st, 2022
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुए बदलाव

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 10 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 (IND vs WI 1st T20) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 68 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतक भी निकला था। दूसरी ओर पहले गेम में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विंडीज का लक्ष्य वापसी करना होगा। ऐसे में ये टकराव मैच को और भी रोमांचक बना देगी।

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर

भारतीय टीम (Indian Team) को वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज और रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। जिसमें से वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और इस सीरीज में भारत ने 3-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था।

इसके बाद मेहमान टीम का सामन कैरेबियाई टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हो रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मेन इन ब्ल्यू दूसरा मैच भी अपने कब्जे में करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जखमी मारून टीम भी अपनी जीत खोजने की कोशिश करेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं मैच?

इस सीरीज को फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। लाइव टेलिकास्ट के लिए, डीडी क्रिकेट फैंस के लिए एकमात्र सोर्स है। अगर किसी फैन को ये सीरीज फ्री में देखनी है तो वह डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकता है। सीरीज को फैनकोड और डीडी प्रसार भारती पर सह-प्रसारित किया जाएगा।

दूसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

दूसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

दूसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: बैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, डेवॉन थॉमस, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती।

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार।

Tags: IND vs WI 2nd T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज,