IND vs WI: दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी समेत इन तीन कारणों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रनों की बड़ी जीत में निभाई अहम भूमिका

दिनेश कार्तिकः भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखा रही हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जा रहा था।
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए निर्धारित किया था। वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 68 रनों से जीत लिया हैं। आज भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन इस शानदार जीत के तीन कारण रहे हैं। आइए आपको बताते हैं-
1. दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी

भारतीय टीम में वापसी करते ही दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) छाए हुए हैं, उनके फॉर्म को देखते हुए ही उन्हे भारतीय टी-20 टीम के हर मैच के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा रहा हैं। आज भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रनों की पारी खेल भारत को मजबूती। आज भारत के बल्लेबाज जल्दी विकेट खोते भी नजर आए।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जब आऊट हुए तो स्कोर 127 था। उनके आऊट होने के बाद लगा कि भारतीय टीम बड़े स्कोर पर नहीं पहुंच पाएगी। मगर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने अपने धमाकेदार पारी से सब बदल दिया। दिनेश कार्तिक ने आज 19 गेंदो में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की धुआंधार पारी खेली।
दिनेश कार्तिक की पारी ने भारत को 190 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। खेले जा रहे पिच में यह लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए आसान नहीं होने वाला था। वैसा ही हुआ वेस्टइंडीज लक्ष्य का पीछा नहीं कर पायी। दिनेश कार्तिक की पारी ने भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई हैं।
2. रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और कप्तानी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे, टी-20 सीरीज में उन्होने वापसी की हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने आज 190 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया हैं। जिसमें से 64 रन रोहित शर्मा के बल्ले से निकले हैं। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली हैं।
रोहित शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज जल्दी विकेट खोते भी नजर आए। सिर्फ रोहित शर्मा ही क्रिज पर टिके रहकर अर्धशतकीय पारी खेल पाए। रोहित शर्मा को वापस से शानदार फॉर्म में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।
एक कप्तान के तौर पर भी रोहित ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। जिस तरह से उन्होने गेंदबाजों को रोटेट किया काबिलेतारीफ था। कप्तान के तौर पर रोहित के लगातर शानदार करतब को देखकर फैंस रोहित को जल्द ही विश्व जैसे बड़े मंच पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
3. भारतीय गेंदबाजों की धारधार गेंदबाजी

भारतीय बल्लेबाजों ने 191 का लक्ष्य देकर आधा काम कर दिया था, मगर पूरी जिम्मेदारी गेंदबाजों के ऊपर थी क्योंकि वेस्टइंडीज के पास भी बल्लेबाजी में प्रतिभा की कोई कमीं नहीं हैं। भारत के हर गेंदबाजों ने आज शानदार खेल दिखाया हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) , अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI), रविचंंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) , रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) , गेंदबाजों ने सटीक निशाने पर गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को सिर्फ 122 के स्कोर पर ही रोक दिया।
अश्विन जिन्होने लंबे समय बाद वापसी की शानदार फॉर्म में 2 विकेट चटकाते दिखें। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 1-1 विकेट लेते नजर आए। आज भारतीय टीम 3 स्पिनरों के साथ नजर आयी थी। शुरूआत में लोगों को यह बात थोड़ी खटक रही थी मगर तीनों ही कमाल करते नजर आए।
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय किकेट टीम, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा,
