IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत पर रोहित शर्मा ने कहा- ‘जब हमने पहले 10 ओवर पूरे किए, तो हमने नहीं सोचा …’

By Akash Ranjan On July 30th, 2022
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत पर रोहित शर्मा ने कहा- 'जब हमने पहले 10 ओवर पूरे किए, तो हमने नहीं सोचा ...'

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के सामने टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सामने थे। टॉस जीतकर निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के तूफानी पारी से 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाये। जवाब में 191 रनो का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी। और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई, जिससे भारत ने 5 टी 20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच के बाद क्या कहा आइये जानते है।

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ सूर्यकुमार यादव पारी का आगाज करने के लिए आए थे। लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित शर्मा ने 64 रनों की शानदार पारी खेली और अंत में दिनेश कार्तिक ने विस्फोटक अंदाज में 41 रन बनाकर भारत को 190 तक पहुंचाया।

190 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। भारत के संयुक्त गेंदबाजी प्रहार ने मेजबानों को किसी भी मौके पर रनचेज में बने रहने का मौका नहीं दिया। रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने खाते में जोड़े। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। जिसके चलते विंडीज सिर्फ 122 और टीम इंडिया ने 68 रनों से मुकाबला जीता।

मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर कप्तान अब इंटरनेशनल मैचों में कम से कम 30 मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं। भारतीय कप्तान से जब मैच के बाद बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी टीम को सुधार करने की आवश्यकता है, रोहित ने कहा,

“हमें पता था कि यह थोड़ा कठिन होगा, शुरुआत में शॉट बनाना आसान नहीं था। जो खिलाड़ी सेट हो जाए उन्हें लंबा खेलने की जरूरत है और जिस तरह से हमने पहली पारी को समाप्त किया वह एक अच्छा प्रयास था। जब हमने पहले 10 ओवर पूरे किए, तो हमने नहीं सोचा था कि हम 190 तक पहुंच पाएंगे।

खेल के तीन पहलू हैं, जिसमें सुधार करने की गुंजाइश है। हम कुछ चीजों को आजमाना चाहते हैं और कुल मिलाकर मुझे लगा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। हमें यह आकलन करने की जरूरत है कि हम कैसे आगे बढ़ते हैं।”

इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज में खेलना काफी पसंद है। उन्होंने साथ ही कहा,

मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

“ मुझे यहां वेस्टइंडीज में खेलना पसंद है। इसके साथ ही मैंने ये नोटिस किया कि भारतीय टीम को हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका से आने वाले भारतीय फैंस और यहां की स्थानीय भीड़ से काफी समर्थन मिलता है, इस तरह का समर्थन पाने के लिए हम खुद को काफी खुश नसीब महसूस करते है।”

Tags: IND vs WI 1st T20, रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज,