IND vs SL: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने रोहित शर्मा की टीम को 6 विकेट से हराया, एशिया कप से बाहर हो गई भारतीय टीम

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने 19.5 ओवर में 173 रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।
भारत की पारी, 20 ओवर में 173/8

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल (KL Rahul) के रूप में लगा जो सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। राहुल ने 7 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) 0 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने उनका विकेट लिया। फिर सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा जो 29 गेंदों में 1 छक्का-चौका की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। दासुन शनाका ने विकेट लिया।
वहीं, हार्दिक पांड्या 17 रन, ऋषभ पंत 17 रन , दीपक हुड्डा 3 रन और भुवनेश्वर कुमार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में रविचंद्रन अश्विन सात गेंदों में 15 रन और अर्शदीप सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने डेथ ओवर में शानदार बॉलिंग की। आखिरी पांच ओवर में भारत ने सिर्फ 46 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। मदुशंका ने तीन विकेट लिए। वहीं, चमिका करुणारत्ने और शनाका को दो-दो विकेट मिले। महेश तीक्ष्णा को एक विकेट मिला।
शानदार पारी खेलकर आउट हुए रोहित शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच (IND vs SL) में 41 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के-5 चौके की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने ने उनका विकेट लिया।
श्रीलंका की पारी, 174-4

श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करने आए पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) और कुसाल मेंडिस (Kusal Mendis) ने तेज अंदाज में की, हालांकि पहले दोनों ने डिफेंसिव शॉट्स लगाए लेकिन फिर अपने गियर बदले और निडर होकर शॉट्स लगाए। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा को स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर आना पड़ा, लेकिन इस ओवर में भी कोई विकेट नहीं मिला और ना ही रनों की गति रुकी। पॉवरप्ले में श्रीलंका ने बिना विकेट गवाए 57 रन बनाए।
श्रीलंका को पहला झटका युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर दिया। निसांका ने पहले विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 97 रन की साझेदारी की। वह 37 गेंद पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। निसांका का कैच अश्विन ने लिया। चहल ने इसी ओवर में चरिथ असलंका को भी आउट कर दिया। वह तीन गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लिया।
14वें ओवर में श्रीलंका को 110 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने दानुष्का गुनातिलाका को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। गुनातिलाका एक रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में 110 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने कुसल मेंडिस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। मेंडिस 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।
Tags: टीम इंडिया, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और श्रीलंका,