विराट कोहली

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले 3 सालों से अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं. जिसे वो मोहाली में खत्म नहीं कर पाए. अब बैंगलोर में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच में वो अपने शतक का इंतजार खत्म करते हुए नजर आ सकते हैं. जिसके साथ आज से शुरू हो रहे इस मैच में एक बहुत बड़ा संयोग कोहली बनाते हुए नजर आ सकते हैं.

पिंक बॉल टेस्ट मैच में खत्म होगा विराट कोहली का इंतजार

बैंगलोर में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जब पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी तो सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी हुई होंगी. जो पिछले 3 साल से शतक नहीं लगा पा रहे हैं. पिछली बार विराट कोहली ने शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में पिंक बॉल टेस्ट मैच (PINK BALL TEST) में ही लगाया था.

अब वो अपने पिंक बॉल टेस्ट मैच के पिछले शतक से चल रहे 71वें शतक के इंतजार को भी यहीं खत्म कर सकते हैं. 3 साल से कोहली अर्धशतक लगातार लगा रहे हैं, लेकिन उसे वो शतक में नहीं बदल पाए हैं. वो अब बैंगलोर में एक बड़ा संयोग बना सकते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल (IPL) में वो इसी मैदान पर खेलते हैं, ऐसे में बैंगलोर उनका घरेलू मैदान भी है.

विराट कोहली का चलेगा बैंगलोर में बल्ला

मोहाली टेस्ट मैच में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने शानदार अंदाज में 45 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उन्हें अच्छी गेंद पड़ गई, जिसके कारण शतक पूरा नहीं कर पाए थे. अब फॉर्म को कोहली जारी रखते हुए बैंगलोर के पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच मेंं शतक लगाना चाहेंगे. जिसके बाद वो रिकी पोटिंग (RICKY PONTING) के 71 इंटरनेशनल शतक की बराबरी कर ली है. वो दूसरे नंबर पर पंहुच जायेंगे. जहाँ पर सचिन तेंदुलकर (SACHIN THENDULKAR) 100 शतकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है. कोहली से कप्तान रोहित शर्मा को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *