IND vs SL: रविंद्र जडेजा के दम पर भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट का दूसरा दिन किया अपने नाम, पारी में अभी भी 466 रनों से पीछे है श्रीलंका

By Aditya tiwari On March 5th, 2022
INDIAN TEAM

मोहाली टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन खेला गया, पहले दिन की तरह दूसरा दिन भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के नाम रहा है. जहाँ पर पहले बल्ले और बाद में गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के दम पर भारतीय टीम ने पहले 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की, जबकि गेंद से दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट अपने नाम कर लिया है.

रविंद्र जडेजा के दम पर भारत ने बनाए 574 रन

रविंद्र जडेजा

पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 6 विकेट गंवा कर 357 रन बना लिया था. कल 45 रन बनाकर खेल रहे ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने आज नाबाद 175 रनों की पारी खेली. उन्होंने एक ओ छोर संभाल कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ भेजा. 10 रन बनाकर कल वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन ने आज 61 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं जंयत यादव (JAYANT YADAV) आज मात्र 2 रन ही बना सके.

हालांकि बाद में बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने नाबाद 20 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 574 रन बना कर पारी घोषित कर दिया. श्रीलंका के लिए सुंरगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और लसिथ एम्बुल्देनिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं लाहिरू कुमारा (LAHIRU KUMARA) और धंनजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

पहली पारी में अभी भी 466 रनों से पीछे है श्रीलंका

JASPRIT BUMRAH

इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की पहली पारी अब तक बेहद खराब रही है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 108 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. जहाँ पर वो पहली पारी में अभी भी भारत से 466 रन पीछे हैं. दिमुथ करूणारत्ने (DIMUTH KARUNARATNE) 28 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं थिरिमने 17 रन जोड़कर पवेलियन लौटे.

अनुभवी एंजलो मैथ्यूज मात्र 22 रन जोड़ सके, वहीं धंनजय डी सिल्वा सिर्फ 1 रन ही बना पाए. भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 2 विकेट तो वहीं जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. अब तीसरे दिन का खेल बेहद अहम होने वाला है.

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, श्रीलंका क्रिकेट टीम,